Google Analytics Meta Pixel बर्मिंघम में अंग्रेजों के सामने गरजे रिषभ-इंग्लैंड की धरती पर ठोका दूसरा टेस्ट शतक - Ekhabri.com

बर्मिंघम में अंग्रेजों के सामने गरजे रिषभ-इंग्लैंड की धरती पर ठोका दूसरा टेस्ट शतक

नई दिल्ली। एजबेस्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने अपने 5 विकेट 100 रन के अंदर गंवा दिए थे, लेकिन रिषभ पंत ने अपनी शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया को मुसीबत से बाहर निकाल दिया। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में शतकीय पारी खेलते हुए पंत ने साफ तौर पर दिखा दिया कि उनमें कितनी क्षमता है। पिछले कुछ समय से पंत के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली थी, लेकिन इस मैच में उन्होंने कमाल कर दिया और बर्मिंघम की पिच पर शतकीय पारी खेल डाली। रिषभ पंत का ये टेस्ट क्रिकेट में पांचवां शतक रहा तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ये उनका तीसरा शतक था। वहीं इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में ये रिषभ पंत का दूसरा शतक था। इंग्लैंड में उन्होंने इससे पहले साल 2018 में द ओवल में खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 119 रन बनाए थे।
रिषभ पंत ने वैसे इंग्लैंड के खिलाफ अब तक तीन शतक लगाए हैं जिसमें से दो इंग्लैंड में तो एक भारत में उन्होंने साल 2021 में अहमदाबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में लगाया था और 101 रन की पारी खेली थी। पंत ने जो पांच टेस्ट शतक अब तक लगाए हैं उसमें से सबसे ज्यादा तीन उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध ही लगाए हैं। इसके अलावा एक-एक शतक उन्होंने आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाए हैं। एजबेस्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत ने 89 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का और 15 चौके निकले। वो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए। उन्होंने धौनी का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 93 गेंदों पर टेस्ट में शतक लगाया था। वहीं एशिया के बाहर पंत का ये टेस्ट क्रिकेट में चौथा शतक था। पंत से पहले एशिया के बाहर विजय मांजरेकर, अजय रात्रा और रिद्धिमान साहा ने एक-एक शतक लगाए हैं। इसके अलावा रिषभ पंत किसी एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट में दो शतक लगाने वाले चौथे विकेटकीपर बने। पंत से पहले भारत की तरफ से तीन अन्य विकेटकीपरों ने एक कैलेंडर ईयर में दो शतक लगाए हैं। इसमें सबसे पहला नाम बुद्धी कुंदरन का है जिन्होंने साल 1964 में, इसके बाद एम एस धौनी ने साल 2009 में और रिद्धिमान साहा ने साल 2017 में ये कमाल किया था। रिषभ पंत इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में दो शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय विकेटकीपर हैं। पंत के अलावा अन्य किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगाया था।
पंत 24 की उम्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में रिषभ पंत ने भारतीय पारी को बखूबी संभालने का काम किया। भारतीय टीम के 5 बल्लेबाज 98 रन पर आउट हो गए थे, लेकिन पंत ने धैर्य भरी बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की पारी को पटरी पर लाने का काम किया। रिषभ पंत ने पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 89 गेंदों पर एक छक्का और 15 चौकों की मदद से अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया। अपनी शतकीय पारी के दौरान लगाए एक छक्के की मदद से उन्होंने एक बेहतरीन रिकार्ड भी अपने नाम किया।
रिषभ पंत अभी 24 साल के हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से इस उम्र में 100 छक्के लगाने वाले वो पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुरेश रैना का रिकार्ड तोड़ दिया। सुरेश रैना ने भारत के लिए 24 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में 99 छक्के लगाए थे। वहीं रैना ने 100 छक्के लगाकर रैना को दूसरे नंबर पर धकेल दिया और पहले स्थान पर आ गए। भारत की तरफ से 24 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने 98 छक्के लगाए थे। इस मैच में रिषभ पंत ने सिर्फ 89 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और टेस्ट क्रिकेट में ये उनका पांचवां शतक था। वहीं इंग्लैंड की धरती पर पंत का ये टेस्ट में दूसरा शतक था तो इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में ये उनका तीसरा शतक था। रिषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले विकेटकीपर बने और धौनी का रिकार्ड तोड़ दिया जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 93 गेंदों पर शतक लगाया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *