रायपुर, 30 अगस्त 2024: जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज वेबसाइट और न्यूज वेबपोर्टल के इम्पैनलमेंट के लिए 18 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद अनंतिम सूची जनसम्पर्क संचालनालय की वेबसाइट https://jansampark.cg.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। इस सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 सितंबर 2024, बुधवार तक आवेदन छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय, नवा रायपुर के कक्ष क्रमांक जीएफ-07 में जमा किए जा सकते हैं।









