छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध टूटने के बाद एक युवक ने युवती की बेरहमी से हत्या कर शव जला दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी सालिक राम पैकरा (25) को गिरफ्तार कर लिया है, जो न सिर्फ हत्यारा बल्कि एक साइकोपैथ और महिला वेशभूषा धारण करने वाला व्यक्ति निकला है। मामला ग्राम चरोटी थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 25 अक्टूबर की सुबह खेत में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका तेजस्विनी पटेल (26) है, जो उसी गांव की रहने वाली थी। शव पर चाकू और लकड़ी से वार के निशान थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि पहले हत्या की गई और फिर शव को पैरावट (भूसे के ढेर) में डालकर जला दिया गया।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल की मदद से वारदात के तरीके का विश्लेषण किया और संदेह के आधार पर आरोपी सालिक राम को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह मृतका के साथ पहले काम करता था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी और युवती उससे दूर हो गई थी। इसी बात से नाराज़ होकर उसने रात 1:30 बजे उसे मिलने बुलाया और इंकार करने पर चाकू व लकड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी, फिर शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की।
जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ— आरोपी साइकोपैथ प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो महिलाओं की वेशभूषा धारण करता था। पुलिस ने उसके घर से महिलाओं के कपड़े और कई तस्वीरें बरामद की हैं। इसके अलावा आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 19 फेक महिला अकाउंट बनाए थे, जिनसे वह अन्य महिलाओं को फंसाने और बातचीत करने की कोशिश करता था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी के सोशल मीडिया नेटवर्क और महिला अकाउंट से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...