रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 11 फरवरी 2025, मंगलवार को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर रायपुर जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में राज्य सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, नवा रायपुर अटल नगर में भी संवेतनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिससे मतदान प्रक्रिया में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।










