मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे के ग्यारहमुखी हनुमानजी के नाम रेलवे ने नोटिस जारी कर दिया। इसमें सात दिन के भीतर मंदिर का अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही कथित अतिक्रमण हटाने में पोकलेन मशीन आदि के खर्च की वसूली भी हनुमानजी से ही करने की बात लिखी गई।
मंदिर में हनुमानजी के नाम का नोटिस चस्पा करने के मामले ने तूल पकड़ा तो रेलवे ने दूसरा नोटिस जारी कर दिया, जो पुजारी के नाम है। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि सबलगढ़ में श्योपुर-ग्वालियर ब्राडगेज लाइन का काम चल रहा है। रेललाइन के आसपास अन्य अतिक्रमण भी हटाए गए हैं। मंदिर रेलवे की जमीन पर है। पहले हनुमानजी के नाम नोटिस जारी होना लिपिकीय त्रुटि थी, जिसे सुधार दिया गया है।
पुराना नोटिस झांसी रेल मंडल के वरिष्ठ खंड अभियंता, जौरा अलापुर की ओर से नौ फरवरी को बजरंगबली, सबलगढ़ के नाम से जारी हुआ था। मंदिर 108 साल से ज्यादा पुरानी नैरो गेज लाइन से करीब 25 से 30 फीट दूरी पर है। यही लाइन अब ब्राड गेज में बदली जा रही है। रेलवे ने मंदिर को ब्राड गेज लाइन की जद में व रेलवे की जमीन बताते हुए हटाने का नोटिस जारी किया था। नोटिस में बजरंग बली को संबोधित करते हुए लिखा गया कि आपके द्वारा सबलगढ़ के मध्य में मकान (मंदिर) बनाकर रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है।
विरोध होने पर नोटिस को हटाने गए रेलकर्मी, लोगों ने वापस भेजा
हनुमानजी को दिया गया नोटिस इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया और रेलवे के कदम का विरोध होने लगा। मामला तूल पकड़ता देख रविवार सुबह रेलवे कर्मचारी मंदिर पर चस्पा नोटिस वापस लेने पहुंचे, लेकिन लोगों ने विरोध किया और उन्हें लौटा दिया। इसके बाद रेलवे ने नया नोटिस जारी किया है। इसमें हनुमानजी की जगह मंदिर के पुजारी हरीशंकर शर्मा का नाम लिख दिया गया है।
53 धार्मिक स्थलों को भी जारी हुआ है नोटिस
रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए झांसी रेल मंडल ने हाई कोर्ट के आदेश पर झांसी रेल परिक्षेत्र में बने 53 धार्मिक स्थलों को भी नोटिस जारी किया है। इन पर आगामी दिनों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...