रायपुर, 28 अक्टूबर 2024। नव नियुक्त जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार सौंपने की प्रक्रिया प्रभारी आयुक्त और संचालक अजय अग्रवाल द्वारा पूरी की गई, जिन्होंने डॉ मित्तल का स्वागत भी किया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और हाल ही में जशपुर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके पूर्व के कार्यकाल में उन्होंने महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर जिलों में जिला पंचायत सीईओ के रूप में भी कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, 2018 में वे बगीचा के एसडीएम रह चुके हैं। डॉ मित्तल ने दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और इसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया।










