मुंबई। अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ से साबित कर दिया है कि वह असल में फायर हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लागत 500 करोड़ रुपये है। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के चार दिन में ही फिल्म के बजट से ज्यादा कमाई कर ली है और अब तक की सबसे जल्दी 500 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। आइए फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-
‘पुष्पा 2’ की आगाज ही रही धमाकेदार
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने भी अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं। वहीं, टिकट विंडो पर इसकी ओपनिंग से ही साफ हो गया कि ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
ओपनिंग कलेक्शन से किया हैरान
‘पुष्पा 2’ की बात करें तो इसे 12 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज इस फिल्म ने स्पेशल स्क्रीनिंग में 10.1 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 165 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। इस तरह इसका टोटल 175.1 करोड़ रुपये हो गया।
बनी सबसे तेज 500 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फिल्म
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 93.8 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन कमाई में फिर से उछाल देखने को मिली और इसका कलेक्शन 119.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं, फिल्म को चौथे दिन यानी रविवार का पूरा फायदा मिला है। ताजा आंकड़ों की मानें तो ‘पुष्पा 2’ ने चौथे दिन 141.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे इसका टोटल 529.45 करोड़ रुपये हो गया है।
पुष्पा 2 कलेक्शन डे वाइज कमाई (करोड़ रुपये में)
डे 1 (पेड प्रीव्यू मिलाकर) 175.1
डे 2 93.8
डे 3 119.25
डे 4 141.5
टोटल 529.45
इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोड़ा पीछे
‘पुष्पा 2’ ने कमाई के इस आंकड़े के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने में एक सप्ताह का वक्त लग गया था। ‘आरआरआर’ ने यह रिकॉर्ड आठवें दिन हासिल किया। ‘कल्कि 2898 एडी’ को यह कमाल दिखाने में 11 दिन लग गए। ‘जवान’ ने 13 दिन में 500 करोड़ रुपये की कमाई की। ‘एनिमल’ को 500 करोड़ी बनने में 17 दिन लगे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...