Google Analytics Meta Pixel पुतिन और चिनफिंग के बीच यूक्रेन संघर्ष विराम पर हुई चर्चा - Ekhabri.com

पुतिन और चिनफिंग के बीच यूक्रेन संघर्ष विराम पर हुई चर्चा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बीजिग के प्रस्ताव पर चर्चा की। मास्को में वार्ता के दौरान यूक्रेन में संघर्ष विराम पर बातचीत हुई। शी चिनफिंग ने कहा है कि चीन रूस के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकताएं देगा। उन्होंने दोनों देशों को महान पड़ोसी शक्तियां भी कहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि चीन की शांति योजना यूक्रेन में लड़ाई के समाधान के लिए एक आधार प्रदान कर सकती है बशर्ते पश्चिमी देश इसके लिए तैयार हों।

 

 

 

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों ने अब तक इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन यूक्रेन को घटिया यूरेनियम युक्त युद्धक टैंक के लिए गोला-बारूद उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश कीव को परमाणु क्षमता वाले हथियारों की आपूर्ति करने की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो रूस माकूल जवाब देगा लेकिन इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

 

 

 

इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन से मुलाकात की। चिनफिंग ने कहा कि मैंने रूसी राष्ट्रपति को इस साल चीन आने का न्योता दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि रूसी पीएम भी जल्द ही चीन आएंगे। इससे पहले सोमवार रात मास्को में चिनफिग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की।

 

 

 

शी चिनफिंग ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि व्लादिमीर पुतिन को अगले साल राष्ट्रपति चुनाव में जनता का समर्थन मिलेगा। चिनफिंग ने कहा कि मुझ भरोसा है कि रूस के लोग अच्छे कामों के लिए आपका समर्थन करेंगे। पुतिन साल 2000 में राष्ट्रपति चुने गए थे। दो बार राष्ट्रपति रहने के बाद वो चार साल के लिए पीएम रहे और फिर 2012 में राष्ट्रपति बने, 2018 में वो एक बार फिर चुने गए।

 

 

 

यूक्रेनी बच्चों के मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाएगा रूस
यूक्रेनी बच्चों को जबरन रूस ले जाने के आरोपों पर चर्चा के लिए रूस जल्द ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलाएगा। इस बैठक में यूक्रेनी बच्चों को रूस ले जाने की वास्तविक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने इस मामले मे रूस के राष्ट्रपति व्लादिर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जिसके बाद से यह मामला सुर्खियों में है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने मंगलवार को कहा कि रूस आइसीसी की घोषणा से पहले ही परिषद की बैठक बुलाने की योजना बना रहा था।

 

 

क्रीमिया हमले को लेकर अलग-अलग दावे
रूस और यूक्रेन के अधिकारियों ने क्रीमिया के एक शहर में सोमवार को हमले के संबंध में अलग-अलग दावे किए हैं। यूक्रेन की सेना ने ट्रेन के जरिए ले जाईं जा रही रूसी क्रूज मिसाइल को नष्ट करने का दावा किया है। वहीं, रूस का दावा है कि यूक्रेन के ड्रोन ने जांकोई में असैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। यूक्रेन की सेना की प्रवक्ता ने संकेत दिया कि उत्तरी क्रीमिया के जांकोई में कैलिबर क्रूज मिसाइल को उसकी सेना ने नष्ट किया हालांकि सीधे तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं ली।

 

 

 

यूक्रेन की दक्षिणी संचालन कमान के लिए प्रवक्ता नतालिया हुमेनिक ने हमले को रूस के लिए एक संदेश बताया कि उसे काला सागर प्रायद्वीप से चले जाना चाहिए जिसपर उसने 2014 में कब्जा कर लिया था। यूक्रेन की सेना की खुफिया एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक अस्पष्ट बयान में कहा है कि एक विस्फोट से कई क्रूज मिसाइलें नष्ट हो गईं। बयान में यूक्रेन को स्पष्ट रूप से इस हमले के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

 

 

फुमियो किशिदा के दौरे से चीन चिंतित
चीन ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा द्वारा यूक्रेन की औचक यात्रा करने और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मास्को में अपने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद यह कहते हुए उस पर निशाना साधा कि टोक्यो को स्थिति को बढ़ाने के बजाय इसे कम करने के लिए प्रयास करना चाहिए। जापानी टीवी चैनल एनएचके ने बताया कि किशिदा जो 19-21 मार्च तक नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर थे। उन्होंने सरकारी विमान के बजाय गुप्त रूप से चार्टर्ड विमान का उपयोग करके भारत से पोलैंड में प्रवेश किया। इससे बीजिग आश्चर्यचकित है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *