Google Analytics Meta Pixel पुतिन का संकेत, परमाणु हमले का दे सकते हैं आदेश - Ekhabri.com

पुतिन का संकेत, परमाणु हमले का दे सकते हैं आदेश

यूक्रेन को लेकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव एक बार फिर से चरम पर पहुंच गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिका समेत ज्यादातर पश्चिमी देश रूस को बर्बाद करना चाहते हैं। संकेत दिया कि रूस को बचाने के लिए वह परमाणु हमले का आदेश भी सकते हैं। पुतिन ने रूस के तीन लाख आरक्षित सैनिकों को युद्ध के लिए यूक्रेन भेजने की घोषणा की है। ये सैनिक यूक्रेन के डोनबास (लुहांस्क और डोनेस्क प्रांत) पर कब्जे के लिए लड़ाई लड़ेंगे। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद रूस ने पहली बार आरक्षित सैनिकों की तैनाती का निर्णय लिया है।

 

यूक्रेन में इसी महीने रूसी सेना के कब्जे वाली हजारों वर्ग किलोमीटर जमीन छीने जाने को पुतिन ने गंभीरता से लिया है। हाल ही में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में पुतिन ने यूक्रेन में गंभीर कार्रवाई के संकेत दिए थे। रूसी भाषा बोलने वालों की अधिकता वाले डोनबास पर पूर्ण कब्जे को लक्ष्य बताया था। अब उसी की प्राप्ति के लिए रूसी राष्ट्रपति ने आरक्षित सैनिकों की तैनाती का ऐलान किया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में पुतिन ने कहा, रूस की अखंडता को खतरा पैदा किया गया तो रूसी लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। हम बड़ी मात्रा में हथियारों के उपयोग से ऐसी कोशिश का जवाब देंगे। इस बात को हल्के में कतई न लिया जाए। बड़ी मात्रा में हथियारों के उपयोग से पुतिन का आशय परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से माना जा रहा है। यूक्रेन युद्ध के प्रारंभ से ही पुतिन ने रूस के परमाणु हथियारों को हाई अलर्ट पर कर रखा है।

 

राष्ट्रपति पुतिन की यह प्रतिक्रिया पश्चिमी देशों से लगातार आए उन बयानों के बाद आई है जिनमें कहा गया था कि यूक्रेन में रूस का अभियान विफल रहा है। साथ ही अमेरिका सहित प्रमुख  पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की वोलोदिमीर जेलेंस्की सरकार की सहायता बढ़ाने का  एलान किया है। पुतिन के संबोधन के बाद रूसी रक्षा मंत्री ने कहा, तीन लाख आरक्षित सैनिकों को सक्रिय कर दिया गया है। आवश्यकता के अनुसार यूक्रेन में उनकी तैनाती की जाएगी। पुतिन ने कहा है कि रूस के पास 20 लाख आरक्षित सैनिक हैं। पश्चिमी देश अगर यूक्रेन में शांति नहीं चाहते हैं तो रूस अपनी अखंडता की रक्षा के लिए उनकी तैनाती और बढ़ा सकता है। पुतिन ने यह एलान संयुक्त राष्ट्र में हुई वैश्विक नेताओं की बैठक के बाद किया। इस बैठक में यूक्रेन में रूस के हमले की निदा की गई थी।

 

ये होते हैं आरक्षित सैनिक
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद रूस ने कई मौकों पर युद्ध और सैन्य कार्रवाइयां की हैं लेकिन आरक्षित सैनिकों को सक्रिय कर उनकी तैनाती का निर्णय पहली बार लिया गया है। आरक्षित सैनिक वे होते हैं जो सीमित प्रशिक्षण के बाद गैर सैन्य रोजगारों से जुड़े होते हैं, उन्हें आपातस्थिति में शार्ट नोटिस पर सरकार बुला सकती है। ऐसे सैनिकों में आयु विशेष तक के अवकाश प्राप्त सैनिक भी हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...