व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने के बाद चीन पहुंचे। वे राष्ट्रपति बनने के 9 दिन के भीतर ये दौरा कर रहे हैं। वह भी ऐसे समय जब रूसी सेना ने यूक्रेन के खार्कीव शहर में घुस रही है। पुतिन 2 दिन चीन में रहेंगे। चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुतिन को रेड कारपेट वेलकम दिया। इस दौरान सोवियत ऐरा की धुन बजाई गई।
न्यूज चैनल अलजजीरा के मुताबिक, पुतिन अपनी यात्रा के दौरान चीन से यूक्रेन जंग में समर्थन जारी रखने की मांग करेंगे। वे इससे पहले अक्टूबर 2023 में चीन गए थे। रूस-यूक्रेन जंग के शुरूआती दिनों में पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग कह चुके हैं कि उनकी आपसी साझेदारी की कोई सीमा नहीं है। जिनपिंग ने मार्च 2023 में मॉस्को का दौरा किया था, तब उन्होंने कहा था कि ये दोनों देशों के बीच नए युग की शुरुआत है।
जिनपिंग रूस से सस्ते दामों पर गैस आयात करने और पावर ऑफ साइबेरिया पाइपलाइन के बारे में चर्चा करेंगे। इस पाइपलाइन के जरिए रूस साइबेरिया से मंगोलिया होते हुए चीन को गैस सप्लाई करता है। वहीं, पुतिन इस यात्रा के दौरान यूक्रेन के खिलाफ आधुनिक हथियार और लंबी दूरी वाले ड्रोन की डील करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, दोनों देशों ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।
चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और लोगों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों नेता बातचीत के बाद एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। दोनों नेता रूस-चीन की 75 सालों की दोस्ती का जश्न मनाते हुए शाही भोज में भी शामिल होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...