Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन युद्ध पर सभी से वार्ता करने के लिए तैयार हैं पुतिन - Ekhabri.com

यूक्रेन युद्ध पर सभी से वार्ता करने के लिए तैयार हैं पुतिन

यूक्रेन युद्ध से संबद्ध सभी पक्षों से रूस वार्ता को तैयार है लेकिन कीव और उसके समर्थक पश्चिमी देशों ने बातचीत से इन्कार कर दिया है। यह बात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सार्वजनिक हुए साक्षात्कार में कही है। उन्होंने यह साक्षात्कार रूस के सरकारी टेलीविजन रूसिया वन को दिया है। प्रतिक्रिया में यूक्रेन ने कहा है कि हमलों के बीच पुतिन वार्ता करने का बयान दे रहे हैं, वास्तव में वह किसी से वार्ता के लिए तैयार नहीं हैं।

 

यूक्रेन में पिछले दस महीनों से जारी संघर्ष द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यूरोप का सबसे बड़ा हिंसक टकराव बन गया है। इसमें अभी तक दसियों हजार लोग मारे जा चुके हैं और हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति बर्बाद हो चुकी है। लेकिन इस युद्ध के थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। इस युद्ध में रूस के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश यूक्रेन को भरपूर मदद दे रहे हैं। रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन में अपने उद्देश्य प्राप्त करने तक लड़ेगा, जबकि यूक्रेन कह रहा है कि वह अपनी सारी भूमि रूस से वापस लिए बगैर युद्ध नहीं रोकेगा। यूक्रेन अब 2014 में रूस के कब्जे में गए क्रीमिया और डोनबास के इलाके को भी वापस लेने की बात कह रहा है।

 

 

पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध के स्वीकार्य समाधान पर वह किसी से भी बात करने के लिए तैयार हैं। अब यह यूक्रेन और उसके सहयोगी राष्ट्रों पर निर्भर करता है कि वे कब वार्ता के लिए तैयार होते हैं। पुतिन ने कहा, उन्होंने कभी भी बातचीत से इन्कार नहीं किया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, रूस के लिए यूक्रेन में कार्रवाई करना आवश्यक हो गया था क्योंकि अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी देश उनके देश को तोड़ना चाहते थे। इसलिए यूक्रेन में हमारी कार्रवाई उचित और सही दिशा में है। हम अपने राष्ट्रहितों की रक्षा के लिए यह सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। रूस सरकार के पास अपने नागरिकों के रक्षा के लिए और कोई रास्ता नहीं था।

Read Also  दंडकारण्य में सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण, अबूझमाड़ से लाल परदा हटेगा

 

 

रूस के 99.9 प्रतिशत लोग अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार हैं। मेरे लिए भी देश से ज्यादा कुछ नहीं है। विदित हो कि अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की प्रबल इच्छा के विरोध में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के बहुत ज्यादा खतरनाक होने और विश्वयुद्ध होने की आशंका को भी खारिज किया है। पश्चिमी देशों ने कई बार ऐसी आशंका जताई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए के निदेशक विलियम बर्न्स ने इसी महीने एक साक्षात्कार में कहा था कि ज्यादातर हिसक टकराव बातचीत से ही खत्म हुए हैं लेकिन रूस अभी बातचीत को लेकर गंभीर नहीं है।

 

 

रूसी गोलाबारी में 16 मरे
रूसी सेना के हमले में खेरसान प्रांत के 16 लोग मारे गए हैं और 64 घायल हुए हैं। भीषण ठंडक के बीच क्षेत्र में रूसी गोलाबारी चल रही है। शनिवार को शुरू हुई यह गोलाबारी क्रिसमस के दिन रविवार को भी जारी रही। इसमें अभी तक कुल 16 लोग मारे गए हैं। घायल लोगों में कई की हालत गंभीर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...