रूस ने पोलैैंड और बुल्गारिया के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रोक दी। रूस ने इसका कारण दोनों देशों द्वारा गैस मूल्य का भुगतान रूसी मुद्रा रूबल में न करने को बताया है। रूस ने गैर मित्र देशों से अपनी गैस और तेल का मूल्य रूबल में लेने का एलान किया है। रूस के इस कदम के बाद यूरोप में गैस की कीमतों में 24 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया है। पोलैैंड और बुल्गारिया ने रूसी ऊर्जा एजेंसी गजप्रोम पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। विदित हो कि रूस-यूक्रेन युद्ध में पोलैैंड और बुल्गारिया यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं और उसे हथियारों की आपूर्ति भी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने रूस पर लगे प्रतिबंधों का समर्थन किया है।
बुल्गारिया के ऊर्जा मंंत्री एलेक्जेंडर निकोलोव ने कहा है कि प्राकृतिक गैस को राजनीतिक और आर्थिक हथियार के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इससे पहले गजप्रोम ने बयान जारी कर कहा कि रूबल में भुगतान न करने के कारण पोलैैंड और बुल्गारिया के लिए गैस आपूर्ति रोकी गई है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पोलैैंड की कुछ छोटी उपभोक्ताओं कंपनियों को गजप्रोम से रूसी गैस मिल रही है। ऐसा उनके रूस से अच्छे संबंधों के चलते हो रहा है। पोलैैंड यमल-यूरोप पाइपलाइन से रूसी गैस प्राप्त करता था। यह गैस पाइपलाइन आर्कटिक के सुदूर उत्तर से आती है। इसी से पश्चिमी देशों को गैस की आपूर्ति होती है। गैस आपूर्ति रोके जाने का असर पोलैैंड और बुल्गारिया पर गंभीर रूप से पड़ने के आसार हैं। क्योंकि पोलैैंड की कुल जरूरत की 50 प्रतिशत और बुल्गारिया की जरूरत की 90 प्रतिशत गैस रूस दे रहा था।
पोलैैंड ने कहा है कि उसका सुरक्षित गैस भंडार 76 प्रतिशत भरा हुआ है और कुछ दिनों तक उसका ही इस्तेमाल करेगा। जबकि बुल्गारिया ने कहा है कि वैकल्पिक गैस आपूर्ति के लिए वह तुर्की और ग्रीस से बात कर रहा है। इस बीच चिंता में डूबे यूरोपीय यूनियन ने गैस और तेल आपूर्ति पर रूस द्वारा पश्चिमी देशों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन ने यूरोपीय देशों से गैस और तेल की रूस से खरीद रोकने का आह्वान किया है।
रूसी गैस के सबसे बड़े खरीदार जर्मनी ने कहा है कि वह आने वाले कुछ दिनों में रूस से तेल का आयात बंद कर सकता है। लेकिन रूस की सस्ती और आसानी से मिलने वाली गैस का यूरोपीय देशों के पास फिलहाल कोई विकल्प नहीं है। इसी गैस से यूरोपीय देशों में घर गर्म रखे जाते हैं। बिजलीघर और कारखाने चलते हैं। कार और अन्य वाहन चलते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...