Google Analytics Meta Pixel पुतिन की बाइडन से होगी बात, उसके बाद हमले पर फैसला - Ekhabri.com

पुतिन की बाइडन से होगी बात, उसके बाद हमले पर फैसला

सीमाओं पर बनी तनाव की स्थिति को देखते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने अपने नागरिकों से 48 घंटे में यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है। रूस के बचे हुए राजनयिकों और अन्य कर्मचारियों ने भी यूक्रेन को छोड़ना शुरू कर दिया है। इस बीच यूक्रेन के साथ बनी तनाव की स्थिति पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात करने का फैसला किया है। इससे पहले पुतिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात करेंगे। मैक्रों सोमवार को मास्को जाकर यूक्रेन मसले पर उनसे बात कर चुके हैैं। माना जा रहा है कि पुतिन और बाइडन में बात नहीं बनी तो कुछ ही घंटों बाद यूक्रेन पर रूसी हमला हो जाएगा।
यूक्रेन की सीमाओं पर रूसी सेनाओं की बढ़ी गतिविधियों के बीच अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैैंड आदि ने अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है। तीन तरफ से चार मोर्चों पर यूक्रेन के घिरने के बाद अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने नागरिकों से निकलने के लिए कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने साफ कर दिया है कि युद्ध छिड़ने के बाद यूक्रेन से नागरिकों को निकालना संभव नहीं होगा, इसलिए सभी अमेरिकी जल्द से जल्द वहां से निकल आएं। अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमले की शुरुआत हवाई हमलों और मिसाइल प्रहार से हो सकती है, इसके बाद थल सेना और नौसेना के हमले होंगे। ये हमले बीजिंग में विंटर ओलिंपिक को 20 फरवरी को समापन से पहले हो सकते हैैं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान ने कहा है कि यूक्रेन सीमा पर रूसी सैन्य तैनाती बढ़ रही है और बहुत जल्द हमले का अंदेश्ाा है। इस बीच राष्ट्रपति बाइडन ने पोलैैंड में तीन हजार अमेरिकी सैनिक और भेजने का निर्देश दिया है। हाल ही में अमेरिका ने यहां पर 1,700 सैनिक भेजे हैैं। अमेरिका और उसके सहयोगी देश्ाों ने यूक्रेन पर हमला होने पर रूस का कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी दी है।
रूस यूक्रेन को नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) में शामिल न किए जाने का स्पष्ट आश्वासन चाहता है। उसे आशंका है कि यूक्रेन को नाटो में शामिल कर पश्चिमी देश रूस की सीमा पर अपनी मिसाइलें तैनात कर देंगे। इससे रूस पर खतरा बढ़ जाएगा। रूस की इस मांग पर अमेरिका और नाटो कोई जवाब नहीं दे रहे। रूस की एक अन्य मांग पूर्वी और मध्य यूरोपीय देशों से नाटो की सैन्य तैनाती हटाए जाने की है। इस पर भी अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो ने कोई जवाब नहीं दिया है। रूस ने इसे पश्चिमी देशों का अपमानजनक आचरण बताया है। कहा है कि पश्चिमी देशों को रूस समेत पूरे क्षेत्र की सुरक्षा की चिंता नहीं है। वे केवल युद्ध का हौव्वा खड़ा करने में लगे हैैं और क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहे हैैं, जबकि रूसी सेनाएं अपनी सीमा के भीतर हैैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...