यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय पर पुतिन की मुहर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चार यूक्रेनी क्षेत्रों-लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया के रूस में शामिल होने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। इसी के साथ यूक्रेन की करीब 18 प्रतिशत भूमि पर बसे इन चारों क्षेत्रों के रूस में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी हो गई। इससे पहले इसी सप्ताह रूसी संसद के दोनों सदनों ने चारों यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। इसके बाद संसद के पारित प्रस्ताव को राष्ट्रपति पुतिन की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। प्रस्ताव पर पुतिन के हस्ताक्षर के बाद रूस सरकार की वेबसाइट पर चारों क्षेत्रों के रूस का हिस्सा बनने की अधिसूचना जारी हो गई है।

 

इससे पहले 23 से 27 सितंबर तक हुए जनमत संग्रह में इन चारों क्षेत्रों के अधिसंख्य लोगों ने रूस के साथ जाने के लिए मतदान किया था। इन चारों क्षेत्रों पर रूसी सेना ने सात महीने से जारी युद्ध में कब्जा किया था। बताया गया है कि इन क्षेत्रों की अधिसंख्य आबादी रूसी भाषा बोलने वाली है। पूर्वी यूक्रेन का यह क्षेत्र औद्योगिक और प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न् है। इसके रूस में शामिल होने का गंभीर असर यूक्रेन की अर्थव्यवस्था पर होने की आशंका है। इससे पहले 2014 में रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा कर उसे इसी प्रक्रिया से मिला लिया था।

 

 

यूक्रेन और उसके समर्थक पश्चिमी देशों ने सितंबर में हुए जनमत संग्रह पर कड़ा विरोध जताते हुए उसे पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है। यूक्रेन ने रूस से अपनी भूमि वापस लेने तक युद्ध करने का एलान किया है। जबकि रूस ने कहा है कि लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया पर होने वाला हमला रूस पर आक्रमण माना जाएगा। इस हमले का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। जवाबी हमला परमाणु हथियार से भी हो सकता है। यूक्रेन ने रूस के साथ बातचीत की संभावना को खारिज करते हुए नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) की सदस्यता के लिए आवेदन की त्वरित प्रक्रिया अपनाने की घोषणा की है। नाटो अमेरिका की अगुआई वाला सैन्य संगठन है। यूक्रेन की नाटो में शामिल होने की इच्छा ही उस पर रूसी सेना के हमले का मुख्य कारण है।

 

रूसी और यूक्रेनी सेनाओं में टकराव बढ़ा
रूसी कब्जे वाले खेरसान को छीनने के लिए यूक्रेनी सेना के हमले बढ़ गए हैं। बुधवार को दोनों सेनाओं के बीच भीषण टकराव हुआ। पता चला है कि खेरसान का सैन्य अस्पताल घायल रूसी सैनिकों से भर गया है और वहां पर दवाओं की कमी हो रही है। यूक्रेन के शहर बिला सेरक्वा में रूसी सेना के ड्रोन हमलों की खबर है। ईरान के आत्मघाती ड्रोन के जरिये रूसी सेना के हमले हाल के दिनों में यूक्रेनी सेना के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। डोनेस्क के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर चुकी रूसी सेना ने बचे हुए क्षेत्र पर कब्जे के लिए हमले तेज कर दिए हैं। आठ कस्बे और गांव उसके निशाने पर हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...