दिन की शुरुआत में लगता है कि जिंदगी में पैसे बहुत जरुरी है,लेकिन दिन ढलने पर समझ आता है कि जिंदगी में शांति अधिक जरुरी है।
हम हर रोज सुबह से शाम तक दौड़ भाग करते हैं, क्यों क्योंकि हमें बेहतरी जीवन के लिए पैसे की जरूरत होती है। हम पैसे कमा भी लेते है, लेकिन इस भागम भाग में हम तो चैन सुकून कहीं खो देते हैं, जिसे भोगने के लिए हम दिनभर मेहनत कर रहे हैं। इस लिए दोस्तों पैसे कमाने के साथ कुछ वक्त उस पैसे को जीने अर्थात उपयोग करने के लिए निकले।









