देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर उतरने जा रही है। इस प्रीमियम ट्रेन को लेकर यात्रियों के लिए कई अहम नियम तय किए गए हैं। रेलवे बोर्ड के अनुसार, इस ट्रेन में RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन) की सुविधा नहीं दी जाएगी और यात्रियों को कम से कम 400 किलोमीटर का किराया देना अनिवार्य होगा, चाहे उनकी यात्रा इससे कम दूरी की ही क्यों न हो।
रेलवे बोर्ड द्वारा 9 जनवरी को जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए सिर्फ कंफर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। इसमें RAC, वेटिंग लिस्ट या आंशिक कंफर्म टिकट का कोई प्रावधान नहीं होगा। सभी उपलब्ध बर्थ एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले ही दिन से बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेंगी।
पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चलेगी और उम्मीद है कि यह दूरी मौजूदा एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में लगभग तीन घंटे कम समय में तय करेगी। किराए के लिहाज से यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ी महंगी होगी। हालांकि RAC की सुविधा नहीं होगी, लेकिन अन्य ट्रेनों की तरह वंदे भारत स्लीपर में महिलाओं, दिव्यांग (PwD), वरिष्ठ नागरिकों और रेलवे स्टाफ के ड्यूटी पास कोटा की व्यवस्था जारी रहेगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया
रेलवे द्वारा तय किराया प्रति किलोमीटर के आधार पर इस प्रकार होगा—
3AC: ₹2.4 प्रति किमी
2AC: ₹3.1 प्रति किमी
1AC: ₹3.8 प्रति किमी
न्यूनतम (400 किमी) किराया:
3AC: ₹960
2AC: ₹1,240
1AC: ₹1,520
1000 किमी यात्रा पर किराया:
3AC: ₹2,400
2AC: ₹3,100
1AC: ₹3,800
2000 किमी यात्रा पर किराया:
3AC: ₹4,800
2AC: ₹6,200
1AC: ₹7,600
क्या है खास?
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को आधुनिक सुविधाओं, तेज रफ्तार और आरामदायक रात्री यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रेलवे का मानना है कि यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नया और बेहतर अनुभव साबित होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...