छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार के लिए लगातार दोनों दल के बड़े नेता बस्तर पहुंच रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए बस्तर पहुंचे. उन्होंने बस्तर ब्लॉक के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के लिए वोट मांगा. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार काे जमकर कोसा.










