Google Analytics Meta Pixel बस्तर में बोले राहुल गांधी- एक झटके में हम गरीबी मिटा देंगे, मोदी सरकार पर साधा निशाना - Ekhabri.com

बस्तर में बोले राहुल गांधी- एक झटके में हम गरीबी मिटा देंगे, मोदी सरकार पर साधा निशाना

 

बस्तर | छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े नताओं के आने का सिलसिला जारी है। आम चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। जिसमें प्रदेश के बस्तर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग किया जाएगा। इस वजह से सभी नेता बस्तर आ रहे है। वहीं आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बस्तर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही भाजपा पर निशाना साधा।

 

राहुल गांधी ने कहा, हम आपको आदिवासी कहते हैं मोदी आपको वनवासी कहते हैं। हिदुस्तान में जब कोई नहीं था तब आदिवासी यहां वास करते थे, यहां के जल जंगल सब पर उनका हक था। हम एक झटके में गरीबी मिटा देंगे। जो आपको वनवासी कहते हैं वो हिदुस्तान का हिस्सा नहीं मानते। हम आपके लिए पेशा कानून लाए, मनरेगा लाए, भाजपा के लोग आरएसएस के लोग आपके विचार भरोसा पर आक्रमण करते हैं, हिंदुस्तान में जंगल कम हो रहा है। यह जंगल जमीन मोदी जी अडानी को पकड़ा रहे हैं। ये चाहते हैं कि आप बड़े शहरों में ना जाए, बड़ी कंपनियों में काम ना करें, लेकिन हम चाहते हैं आप आगे बढ़े।

 

राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने किसानों को पैसा दिया, वही हम देश में करेंगे। जैसे ही हमारी सरकार आएगी, सबसे पहला काम किसानों की कर्ज माफी का होगा। किसानों को सही दाम मिलेगा, वो भी कानूनी गारंटी के साथ।कांग्रेस सांसद ने ये भी वादा किया कि अमीर घरों के बच्चे काम करने से पहले एक साल की अप्रेंटिसशिप करते हैं। जिसके लिए उन्हें पैसा भी मिलता है। अब भी अप्रेंटिसशिप का अधिकार लाने जा रहे हैं। जिनके पास भी डिग्री, डिप्लोमा है, हम उन्हें अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे।

Read Also  CM के रोड शो में जेबकतरों की चांदी, कई लोगों के कटी जेब

 

राहुल गांधी ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी अरबपतियों को पैसा दे सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी आपको पैसे दे सकती है। चुनाव के बाद ये योजना शुरू हो जाएगी, जिसे हमने महा लक्ष्मी योजना नाम दिया है। सभी गरीब परिवारों की लिस्ट निकाली जाएगी। हर परिवार में हम एक महिला को चुनेंगे। करोड़ो महिलाएं चुनी जाएंगी, इसके बाद हर महीने उस महिला के बैंक खाते में साढ़े 8 हजार रुपए डाले जाएंगे। यानी एक साल में 1 लाख रुपए मिलेंगे। एक झटके में हम देश से गरीबी मिटा देंगे।

 

उन्होंने कहा, राम मंदिर का उदघाटन हुआ। देश के राष्ट्रपति आदिवासी है उनको मना कर दिया कि आप राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं आएगी, ये मैसेज पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया। भाजपा के लोग आदिवासी के ऊपर पेशाब करते हैं, ये है आदिवासियों की स्थिति, आदिवासियों से उनका जल जंगल छीनना चाहते हैं। भाजपा अपना पूरा धन अडानी अम्बानी को दे दिए। कांग्रेस 5 काम करने जा रही है, बेरोजगारी 30 लाख रिक्त पद है, 30 लाख पद को हमारी सरकार बनते ही आपके हवाले कर देंगे। हम आपके लिए मनरेगा लाये थे जिससे करोड़ों लोगों को लाभ मिला, अब हम अप्रेंटिशिप लाने वाले हैं, जिससे हिंदुस्तान के सभी पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को एक साल की नौकरी मिलेगी। उनकी ट्रेनिग होगी और उनके खाते में 1 लाख रुपए डाला जाएगा। वो अच्छे काम कर रहे हैं तो उन्हीं संस्था में उनकी नौकरी पक्की होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *