Google Analytics Meta Pixel मंत्री चौबे के करीबी सरपंच पति की संदिग्ध मौत - Ekhabri.com

मंत्री चौबे के करीबी सरपंच पति की संदिग्ध मौत

नदी में मिली लाश, हत्या की आशंका

भिलाई । मंत्री रविंद्र चौबे के करीबी सरपंच पति की संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में लाश मिली है। गोताखोरों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला है। जांच करने पर मृतक के शरीर पर चोट व घसीटने के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। लिटिया-सेमेरिया चौकी प्रभारी सोमेश सिंह ने बताया कि ग्राम डोड़की व शिवकोकड़ी की सरपंच बीनाबाई निषाद के पति कौशल निषाद (55वर्ष) की लाश मिली है। कौशल बीनाबाई को नहाने जाने की बात बोलकर घर से निकला था। जब वह दोपहर 12 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब वो लोग नदी के किनारे गए तो देखा कि उसका कपड़ा और चप्पल नदी किनारे पड़ा हुआ है। घरवालों ने नदी के आसपास काफी खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कौशल के न मिलने से घरवाले काफी परेशान हो गए। उन्होंने गांव वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लिटिया पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना देकर गोताखोरों को बुलाया। उन लोगों ने नदी में लगभग 5 घंटे तक तलाश की। जिसके बाद कौशल निषाद की लाश नदी में मिली। नदी से शव बाहर निकालने के बाद जब उसका पंचनामा किया गया तो पुलिस को मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले। कौशल के नाक से खून निकल रहा था। सीने में किसी डंडे या राडनुमा चीज से मारने के निशान थे। उसके शरीर में घसीटने के भी निशान मिले हैं। यह सब देख गांववालों और पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी ग्रामीण अनंत कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल जाएगा कि मौत कैसे हुई है। बीनाबाई निषाद जिस शिवकोकड़ी गांव की सरपंच है। वह गांव शिव तीर्थ के नाम से प्रसिद्ध है। सावन सोमवार के मौके पर यहां मंत्री रविंद्र चौबे का दौरा था। कौशल निषाद ने पूरे क्षेत्र में मंत्री चौबे के साथ अपना पोस्टर लगवाया था। फ्लैक्स लगवाने व मंत्री दौरे के दो दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने जहां उसकी हत्या की आशंका जताई है।

Read Also  चरवाहे मोहित ने गोबर बेचकर जमीन खरीदने का सपना किया पूरा

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...