तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से दोनों राज्यों में ट्रेन यातायात बाधित हुई है। कई ट्रेनों के मार्ग बदले गये हैं, जबकि कई को रद्द किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विजयवाड़ा-काजीपेट मार्ग पर लगभग 24 ट्रेनों को रोका गया है। ट्रैक पर काफी मात्रा में जलभराव हो गया है। वहीं, विजयवाड़ा मंडल में 30 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
लगातार बारिश और बाढ़ के कारण महबूबाबाद जिले में कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। महबूबाबाद के पास अयोध्या गांव में एक पानी की टंकी टूट जाने से रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इसके कारण दक्षिण मध्य रेलवे को विजयवाड़ा-काजीपेट मार्ग पर ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं, क्योंकि रेलवे ट्रैक के ऊपर से पानी बह रहा था। रेलवे अधिकारियों ने सिम्हाद्री और मछलीपट्टनम एक्सप्रेस ट्रेनों को महबूबाबाद रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया। गौतमी, संघमित्रा कांगा-कावेरी, चारमीनार, यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेनें रोकी गई हैं।
भारतीय रेलवे के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों में विजयवाड़ा-सिकंदराबाद (12713), सिकंदराबाद-विजयवाड़ा (12714), गुंटूर-सिकंदराबाद (17201), सिकंदराबाद-सिरपुर कागजनगर (17233), सिकंदराबाद-गुंटूर (12706) और गुंटूर-सिकंदराबाद (12705) शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे अधिकारियों ने कई ट्रेनों के मार्ग बदले हैं। विशाखापट्टनम-तिरुपति ट्रेन के विजयवाड़ा और सिकंदराबाद के सभी स्टॉपेज खत्म कर दिए गए हैं। दक्षिण मध्य रेलवे ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को डायवर्ट और रद्द किया जा रहा है।
यात्रियों के लिए दक्षिण मध्य रेलवे ने महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं जो इस प्रकार हैं : हैदराबाद – 27781500, सिकंदराबाद – 27786140, 27786170, काजीपेट – 27782660, 8702576430, वारंगल – 27782751, खम्मम – 08742-224541, 7815955306, विजयवाड़ा – 7569305697, राजमुंदरी – 08832420541, तेनाली – 08644227600, तुनी – 7815909479, नेल्लोर – 7815909469, गुडुर – 08624250795, ओंगोल – 7815909489, गुडीवाड़ा – 7815909462 और भीमावरम टाउन – 7815909402
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...