Google Analytics Meta Pixel झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत, कई पुल बहे - Ekhabri.com

झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत, कई पुल बहे

झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच अलग-अलग हादसों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, चतरा, सिमडेगा जैसे शहरों में सड़कें पानी में डूब गई हैं। पुल बहने, मकान गिरने, कुआं धंसने, वज्रपात और सड़क हादसे जैसी 20 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई जगहों पर पानी की तेज धार में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीमें उतारनी पड़ी हैं।

 

 

राज्य सरकार ने रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले में रेड अलर्ट और रामगढ़, कोडरमा, चतरा, पलामू और गढ़वा में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। इन जिलों में ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और कुछ जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। लोगों से अपील की गई है कि आवश्यक कार्य न हो तो शुक्रवार तक घरों से बाहर न निकलें। रांची सहित कई जिलों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के सोमर बाजार मोहल्ले में एक अर्धनिर्मित कुएं की मिट्टी अचानक धंसने से पास में खेल रहे दो बच्चे अंदर समा गए। उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की ओर से 22 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन गुरुवार दोपहर जब दोनों बच्चों को निकाला गया तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृत बच्चों के नाम अमित हुन्नी पूर्ति और आशीष टोपनो हैं।

 

 

 

खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड़मा गांव में गुरुवार को एक कच्ची दीवार के गिरने से उसके नीचे दबकर 19 वर्षीय युवक राजकुमार मांझी की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब राजकुमार घर में कच्ची छत से गिर रहे पानी को बंद करने के लिए मरम्मत के काम में जुटा था। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के चक्रधरपुर में बारिश के कारण एक मिट्टी का घर ढह गया, जिसमें दबने से एक महिला गुरुबारी दोंगो की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हो गए। रांची जिले के तमाड़ में भी घर गिरने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में सोनपुर और डोरेया के बीच करकरी नदी पर बुधवार शाम जलस्तर बढ़ने के कारण निर्माणाधीन पुल पर छह मजदूर फंस गए हैं। मजदूर बुधवार पूरी रात पुल पर ही फंसे रहे। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

Read Also  प्ले स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप

 

 

 

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सपाही नदी के आसपास के इलाके पानी में डूब गए हैं। यहां पानी में फंसे 25 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। सिमडेगा-खूंटी के बीच पेलोल गांव में बनई नदी पर पुल बारिश की वजह से ध्वस्त हो गया। इसके कारण सिमडेगा के रास्ते ओडिशा का संपर्क भंग हो गया है। टूटे पुल पर एक ट्रक भी फंस गया है। लातेहार के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में तेतरियाखांड कोलियरी में एक ट्रक पानी के साथ बहकर नदी में जा गिरा। जमशेदपुर में टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर पारडीह काली मंदिर के पास से गुजरने वाला बोड़ाम-पटमदा मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। रामगढ़ के रजरप्पा में भारी बारिश से भैरवी नदी में उफान की वजह से कई दुकानें डूब गई हैं। हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में पानी भरी सड़क पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। इसके पहले बुधवार को जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में तीन सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *