Google Analytics Meta Pixel रायपुर : यहां ना जाएं,ये है कोरोना के हाॅटस्पाॅट क्षेत्र - Ekhabri.com

रायपुर : यहां ना जाएं,ये है कोरोना के हाॅटस्पाॅट क्षेत्र

कलेक्टर ने कोरोना के रोकथाम हेतु इंसिडेंट कमांडर और जोन आयुक्त की बैठक ली।

रायपुर । कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिले तथा शहर में किए जा रहे जोनवार कार्यांे की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे रायपुर शहर के कोरोना संक्रमण क्षेत्र वाले हाॅटस्पाट इलाकों में अनावश्यक न जाए। उन्होंने कहा कि श्हर के सभी जोन में जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से निःशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया जा रहा है जो कि कोरोना से बचाव में सहायक साबित हो सकता है और शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में भी असरकारक हो सकता है। आम नागरिक इस निःशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन अवश्य करे।


कलेक्टर डाॅ भारतीदासन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इंसिडेंट कमांडर और जोन आयुक्त की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में कोरोना से बचाव और रोकथाम की दिशा में कडे कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोन आयुक्तों को निर्देशित किया कि कोरोना की दवाई का पर्याप्त भण्डारण हो, इसके वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसी तरह यह भी ध्यान रखे कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को दवाई की कोई कमी न हो।

इन कोरोना हाॅटस्पाट क्षेत्रों में जाने से बचे लोग


कलेक्टर डाॅ. भारतीदासन ने कोरोना हाॅटस्पाट क्षेत्र में आने वाले रायपुर शहर के

जोन क्रमांक 01- संतोषी नगर, डब्ल्यू. आर.एस. कॉलोनी, खमतराई, शिवानंद नगर सेक्टर 1, 2, झंडा चैक,

जोन क्रमांक 02- देवेन्द्र नगर सेक्टर 1, 2 , पारस नगर, गुढियारी, साहू पारा, मंगल बाजार. जवाहर नगर, राठौर चैक, तेलघानी नाका, नहर पारा।

जोन क्रमांक 03- आदर्श नगर, एल आई सी. कॉलोनी, अशोका रतन, लोधी पारा, राजीव नगर, खपरा भट्टी, राजा तालाब, न्यू शांति नगर।

जोन क्रमांक 04- कंकाली पारा, ब्राम्हण पारा, आजाद चैक ,कोतवाली चैक ब्रिटल चैक छोटापारा, पंडरी, नूरानी चैक।

जोन क्रमांक 05- अश्वनी नगर, कुशालपुर, लाखेनगर, चंगोरा भाठा, शिव नगर, डंगनिया, सुंदर नगर, डी.डी. नगर, रोहनीपुरम।

जोन क्रमांक 06, 10- मठपुरैना, दुर्गा पारा, दावदा कॉलोनी, संतोषी नगर, शैलेन्द्र नगर, टैगोर नगर। जोन क्रमांक 06- भाठागांव ढ़ेबर सिटी, साईं मंदिर, पुलिस लाइन, जनता कॉलोनी, टिकरापारा संजय नगर।

जोन क्रमांक 07- आमानाका, कुकुरबेडा, कोटा, समता कॉलोनी, चैबे कॉलोनी।

जोन क्रमांक 08- कबीर नगर, रोटरी नगर, टाटीबंध, अयप्पा मंदिर, शिव मंदिर।

जोन क्रमांक 09- मोवा, एकता चैक, दुबे कॉलोनी, शिव नगर, खम्हारडीह, गायत्री नगर।

जोन क्रमांक 10- अमलीडीह महावीर नगर के क्षेत्रों में अनावश्यक जाने से बचने की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में सर्विलांस दलों द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है और विशेष रूप से सेनेटाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शासन द्वारा जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील भी की है।

आम नागरिक निःशुल्क काढ़ा का उठाए लाभ

कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने बताया है कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शहर के सभी जोन में जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से 41 स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। यह काढ़ा कोरोना से बचाव में सहायक साबित होने के साथ-साथ शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में भी असरकारक है। आम नागरिक इस निःशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन अवश्य करे। काढ़ा का यह वितरण चैक-चैराहों, सड़क किनारे लगने वाले चाय दुकानों सहित महत्त्वपूर्ण स्थानों में स्थाई के साथ चलित वाहनों के द्वारा भी किया जा रहा है।

आपातकालीन सेवा के लिए आमजन जारी नंबर पर करे संपर्क

कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आपातकालीन सेवा हेतु जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर पर आमजनों को संपर्क करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दवाएं, स्वास्थ्य जांच, परिवहन व किसी भी तरह की आपात स्थितियों के लिए जारी नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

होम आइसोलेशन सहायता हेतु 75661-00283,कलेक्टर कार्यालय आपातकालीन सहायता केंद्र 0771-2445785 और दक्ष कमांड सेंटर आपातकालीन सहायता केंद्र 0771-4320202 में आमजन संपर्क कर सकते हैं।
क्रमांक/09-64 /विष्णु

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *