Google Analytics Meta Pixel रायपुर को बनाना है सुंदर, इनर व्हील रायपुर ग्रेटर का “नो-स्पिट“ मूवमेंट रविवार से शुरू - Ekhabri.com

रायपुर को बनाना है सुंदर, इनर व्हील रायपुर ग्रेटर का “नो-स्पिट“ मूवमेंट रविवार से शुरू

 

  • पान, गुटका थूंककर गंदगी फैलाने वालों को देंगे समझाईश

रायपुर। रायपुर शहर को स्वच्छ शहर की पहचान दिलाने रायपुर नगर निगम के प्रयासों में स्वयंसेवी संगठन भी अपनी सहभागिता दे रहे हैं। इस क्रम में “इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर“ की महिलाएं सार्वजनिक स्थलों पर थूंक कर गंदगी फैलाने वालों के लिए यह अभियान शुरू कर रही हैं, इसके लिए वे जन जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए सड़कों, कार्य स्थलों, व्यावसायिक परिसरों की खुली जगहों पर थूंकने वालों को समझाईश देकर स्टार्ट अप द्वारा तैयार किए गए स्मार्ट सॉल्यूशन के उपयोग के लिए प्रेरित करेंगी।

 

WhatsApp Image 2023 03 19 at 6.29.28 PM 1

इनर व्हील क्लब रायपुर की अध्यक्ष साक्षी जैन के अनुसार खुली जगह पर थूंकने की प्रवृत्ति न सिर्फ गंदगी व बीमारियों को बढ़ावा देती है, बल्कि साफ-सुथरे परिसर व शहर को बदरंग करती है। ऐसे लोगों को समझाईश देने रायपुर स्मार्ट सिटी व नगर निगम के साथ मिलकर इनर व्हील रायपुर ग्रेटर ‘नो-स्पिट मूवमेंट’ संचालित कर रही है। साक्षी के अनुसार कई शहरों में पीकदान के तौर पर स्मार्ट स्पिट कप व स्पिट बिन का उपयोग लोग कर रहे है, जिस पर थूंकने से तुरंत यह पीक जेली में परिवर्तित होकर गंदगी फैलने से रोकता है। थूंकने से बीमारियों की भी संभावना बढ़ती है, इसलिए ऐसे घरों में जहां पान, गुटका के सेवन के आदी रहते है, या टी.बी. या अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीज निवासरत है, उनके लिए भी यह स्पिट कप या बिन अत्यधिक उपयुक्त है।

इनर व्हील अध्यक्ष साक्षी ने यह भी बताया है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व रायपुर नगर निगम के साथ मिलकर संस्था की महिलाएं अभियान संचालित कर रही है। स्मार्ट सॉल्यूशन के तहत स्टार्ट अप कंपनी द्वारा तैयार किए गए बायो डिग्रेडेबल स्मार्ट स्पिट कप व स्पिट बिन भी इनर व्हील द्वारा निःशुल्क वितरित किए जा रहे है। उन्होंने आगे बताया कि यह उत्पाद दुर्गंध रहित, पर्यावरण अनुकूल, छलकन रोधी होने के कारण उपयोग हेतु सरल व उपयुक्त है।

Read Also  भैसा चराने गए ग्रामीण का मिला फोक नदी में शव, जांच जारी

उन्होंने बताया कि 19 मार्च को सुबह 7 बजे ऑक्सीजोन पंडरी से इस अभियान की शुरूआत होगी, जहां महिलाएं शहर की स्वच्छता में योगदान की शपथ लेंगी एवं “नो-स्पिट“ मूवमेंट में हर नागरिक से सहयोग की अपील करेगी। शहर स्वच्छता से जुड़े इस आयोजन में नगर निगम रायपुर, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व स्वच्छ भारत मिशन टीम भी शामिल होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *