रायपुर। पुलिस ने थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत पुराना टोल प्लाजा पास से प्रतिबंधित सिरप और गांजा तस्करी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में डिलेश्वर मेहर, जो मूलतः उड़ीसा का निवासी है, भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 1 किलोग्राम गांजा और 75 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडिन फॉस्फेट) जप्त किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 एन डी 6040 को भी जब्त किया गया। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹6,38,000 आंकी गई है।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 08/26, धारा 21(सी), 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और उसके संबंध में जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 03 जनवरी को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि कुछ लोग महासमुंद से रायपुर की ओर पिकअप वाहन में प्रतिबंधित सिरप और गांजा ले जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद आरंग क्षेत्र में नाके और चेकिंग प्वाइंट लगाया गया। वाहन रुकवाने पर चार लोग सवार मिले, जिन्होंने अपना नाम डिलेश्वर मेहर (उड़ीसा), लेखू सिन्हा, निखिल सिन्हा और योगेश धु्रव (रायपुर) बताया। तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी:
डिलेश्वर मेहर, पिता मोहनलाल मेहर, उम्र 19 वर्ष, निवासी लोहरा चट्टी, थाना सोहेला, जिला बरगढ़, उड़ीसा।
लेखू सिन्हा, पिता मन्नू सिन्हा, उम्र 22 वर्ष, निवासी गंगानगर, भनपुरी, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
निखिल सिन्हा, पिता बुधराम सिन्हा, उम्र 19 वर्ष, निवासी गंगानगर, भनपुरी, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
योगेश धु्रव, पिता बिरसिंग धु्रव, उम्र 25 वर्ष, निवासी गंगानगर, भनपुरी, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयां नशे की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर जारी रहेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 30, 2026 /
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...
By User 6 /
May 27, 2026 /
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...