रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की शादी को 40 साल पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ एक फोटो अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से शेयर की है। फोटो में भूपेश बघेल व मुक्तेश्वरी बघेल बेहद प्रसन्न मुद्रा में नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर कर मुख्यमंत्री ने लिखा- मेरे उठाएं नाज़ वो, उस के उठाऊँ नाज़ मैं…. बस इसी तरह बीत गए 40 बरस। इस खूबसूरत यात्रा की सहयात्री होने के लिए शुक्रिया मुक्ति।










