यशस्वी जायसवाल ने खेली 68 रनों की धुआंधार पारी
मुंबई। आईपीएल 2022 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पंजाब ने राजस्थान को 190 का टारगेट दिया था, जिसे टीम ने आखिरी ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरआर के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए उनके बल्ले से 41 गेंद में 68 रन निकले। वहीं, पंजाब के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी अर्शदीप सिंह ने की, उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे, लेकिन हेटमायर ने पहले शानदार छक्का लगाया और उसके बाद एक सिंगल लेकर मैच राजस्थान के नाम कर दिया। इस जीत के साथ आरआर के 14 अंक हो गए हैं। वहीं, पंजाब के 10 अंक हैं।
यशस्वी की कमाल पारी
मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। जायसवाल 41 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले।
सैमसन फिर नहीं खेल पाए बड़ी पारी
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को मैच में शुरूआत तो अच्छी मिली, लेकिन वो अपने स्कोर को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। ऋषि धवन की चौथे स्टंप पर बैक आॅफ गुड लेंथ बॉल को सैमसन एक्स्ट्रा कवर के ऊपर मारना चाहते थे, लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और वो शिखर धवन को कैच दे बैठे। सैमसन ने मैच में सिर्फ 12 गेंद में 23 रन बनाए।
रबाडा का मजेदार ओवर
राजस्थान की पारी का चौथा ओवर करने कगिसो रबाडा आए। पहली पांच गेंदों पर जोस बटलर ने जमकर प्रहार किया और 20 रन बना दिए, लेकिन आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ने शानदार वापसी करते हुए भानुका राजपक्षे के हाथों उनको कैच आउट करा दिया। बटलर खतरनाक पारी खेल रहे थे और सिर्फ 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के बल्लेबाज जितेश शर्मा ने मैच में धुआंधार पारी खेलते हुए सिर्फ 18 गेंद में 38 रन बना दिए। इस पारी के दौरान जितेश के बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 211 का था।
चहल की शानदार गेंदबाजी
राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। चहल ने राजपक्षे, मयंक अग्रवाल और जॉनी बेयरस्टो का विकेट लिया। चहल ने एक ही ओवर में मयंक अग्रवाल और बेयरस्टो को आउट किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन दिए। वहीं,उनकी एक शानदार फ्लिपर गेंद को भानुका राजपक्षे समझ ही नहीं पाए। गेंद पड़कर सीधी निकल गई और लेग स्टंप पर जाकर लगी। चहल विकेट लेने के बाद झूम उठे। वहीं, उनकी पत्नी धनश्री भी स्टेडियम से उनको चीयर करते हुए नजर आईं। भानुका ने मैच में सिर्फ 18 गेंद में 27 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...