रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजीव सातव का निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें याद करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि राजीव सातव के निधन की खबर से बेहद आहत हूँ। आज कांग्रेस पार्टी ने एक मजबूत स्तम्भ खोया है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को हिम्मत दें।ॐ शांति:










