Google Analytics Meta Pixel राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक: साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन - Ekhabri.com

राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक: साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली
सम्मान एवं पुरस्कारों की जानकारी 15 अक्टूबर तक सामान्य प्रशासन विभाग को देने के निर्देश
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से 22वें राज्योत्सव और इस अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने इसके गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हंै। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित होगा। बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने राज्योत्सव के आयोजन के संबंध में संस्कृति विभाग के अधिकारियों को सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कारों के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी 15 अक्टूबर तक सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। मुख्य सचिव ने राज्य शासन के सभी विभागों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ब्रोशर, पॉम्प्लेट, हैण्ड बिल और आॅडियो-वीडियो तैयार कर इसका वितरण एवं प्रदर्शन करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्योत्सव एक ऐसा अवसर है, जिसके माध्यम से शासकीय विभाग अपने-अपने विभागों की गतिविधियों एवं प्रगति को आम जनता तक सहजता से पहुंचा सकते हैं।

सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियां करने के निर्देश अधिकारियों को दिए
मुख्य सचिव ने राज्योत्सव स्थल साईंस कॉलेज मैदान में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियां करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। समारोह आयोजन समन्वय समिति का शीघ्र गठन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रण हेतु राज्य के जनप्रतिनिधि विभिन्न राज्यों में जायेंगे।

प्रतिभागी कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था की तैयारी अभी से करें
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के प्रतिभागी कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, अग्निशमन दल, शौचालय इत्यादि व्यवस्था करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में राज्य स्तरीय मानस मंडली 2023 के आयोजन के संबंध में भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये गये। राज्य स्तरीय मानस मंडली 2023 का आयोजन फरवरी 2023 में होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. सहित आदिम जाति कल्याण विभाग, गृह, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, श्रम, उद्योग, ग्रामोद्योग, पंचायत ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...