Google Analytics Meta Pixel रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पश्चिम विधानसभा में पर्व की तरह मनाई जाएगी : राजेश मूणत - Ekhabri.com

रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पश्चिम विधानसभा में पर्व की तरह मनाई जाएगी : राजेश मूणत

मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा के मंडलों की बैठक हुई संपन्न

रायपुर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में रायपुर पश्चिम विधानसभा की मंडल सह बैठक का आयोजन किया गया । विधायक राजेश मूणत ने बैठक में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर विस्तृत चर्चा एवं जरूरी निर्देश दिए।आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है ।

जिसको लेकर समग्र हिंदू समाज में खासा उत्साह है भारतीय जनता पार्टी भी इस अवसर को यादगार और विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती भाजपा राम मंदिर निर्माण को बड़े उत्सव के रूप में मानने की तैयारी में है ।

मूणत ने कहा आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम जी के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है 550 वर्षो की लंबी प्रतीक्षा के पश्चात हमारे प्रभु श्री राम जी की जन्मस्थली पर का भव्य मंदिर बनकर भक्तो के दर्शन के लिए आरंभ कर दिया जाएगा हम सभी को मिलकर इस अवसर को बेहद विशेष और ऐतिहासिक बनाना है यह ऐसा अविष्मरणीय उत्सव हो जाए जो देश विदेश में ऐतिहासिक रहे इसके लिए हर हिंदू परिवार को इस पर्व से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

रायपुर पश्चिम के सभी 20 वार्डों में आगामी 17 से लेकर 19 जनवरी तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा जिसमे हमारे सभी अनुसांगिक संगठनों का भी सहयोग और सामंजस्य स्थापित कर सफलता पूर्वक भजन कीर्तन सहित प्रभात फेरी संपन्न हो एवं साथ ही चारो मंडल के प्रमुख 4 स्थानों पर मंदिर के उद्घाटन का सीधा प्रसारण एल. ई. डी. के माध्यम से दिखाया जायेगा ताकि क्षेत्र की जनता भी इस पुण्य पलो की साक्षी बन सके 22 जनवरी श्री राम जी के मंदिर लोकार्पण के सुअवसर पर हमे प्रत्येक सनातनी परिवार को कम से कम 5 दीपक जलाने और एक भगवा ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है जो सक्षम ना हो उसके यहां आपसी और सामाजिक सहयोग से दीप प्रज्वलन होना चाहिए ।

Read Also  चुनाव रुझानों के बीच मंत्री चौधरी अनोखा जश्न, मुफ्त झालमुड़ी बांटी

हमने दशकों से एक प्रण लिया था जिसमे हमारा प्रमुख नारा था “राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे ” जो 22 जनवरी को अक्षरसह पूर्ण होने जा रहा है प्रभु राम का भव्य गगनचुंभी मंदिर बनकर तैयार है और राम भक्त मंदिर दर्शन कर अपने पूर्वजों की सदियों पुरानी प्रतिज्ञा को पूर्ण होते देखने पुण्य लाभ हासिल करेंगे , हमारी नवनिर्मित सरकार ने भी राम लला के दर्शन का वादा प्रदेश की जनता से किया जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री की सहमति भी प्राप्त हो गई है जिसके तहत सरकारी योजना से प्रथम चरण में प्रदेश के वयोवृद्ध राम लला के दर्शन के लिए जायेंगे उसके पश्चात क्रमशः पूरे प्रदेश के राम भक्त दर्शन हेतु जा सकेंगे , और रायपुर पश्चिम का प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति राम लला के दर्शन करे इसकी जिम्मेदारी अब राजेश मूणत की भी है और मैं वचनबद्ध हूं पश्चिम में निवास करने वाला एक एक राम भक्त राम लला के दर्शन लाभ ले सके हम सभी को प्रभु राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर को ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मानना है बाजा गाजा , भजन मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुति , आतिशबाजी , विद्युत साज सज्जा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ मंदिर आवाह्न पर मंदिर प्रांगण और आस पास स्वच्छता अभियान , भक्तों को मंदिर के कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण सहित सीधे प्रसारण की भी व्यवस्था की जाएगी ।

पश्चिम विधानसभा की मंडलवार बैठक में विशेष रूप से अशोक पाण्डे,ओंकार बैस, गोवर्धन खण्डेलवाल, सत्यम दुवा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नवीन शर्मा, गोपी साहू,, अमित मैसेरी, बजरंग खण्डेलवाल, गज्जू साहू, पवन केशरवानी, निलम सिंह, भूपेन्द्र ठाकुर, प्रितम ठाकुर, श्रीनिवास राव, अनिल सोनकर, सुमन सिंह, अनिता पंडित, शकुन ठाकुर, निशा स्वर्णकार, शुभांकर द्धिवेदी, चंद्रप्रकाश शर्मा, विनय जैन, सुरेन्द्र साहू, राजेश ठाकुर, रंजियंत ध्रुव, दीनबंधु ठाकुर, दिलीप यदु, दीपक जायसवाल, सुनिल चंद्राकर, कमलेश बसंत वर्मा, पंचु भारती, सनत बैस, भोला साहू, गोपी साहू, ईश्वर साहू, विनोद अग्रवाल, गोदावरी साहू, अरूण झा, राहुल राय, आत्माराम बंजारे, मोहन उपारकर, वंदना मुखर्जी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *