Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ में भाजपा राम की भक्ति कांग्रेस की विरक्ति - Ekhabri.com

छत्तीसगढ में भाजपा राम की भक्ति कांग्रेस की विरक्ति

अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने और उत्सव मनाने के सवाल पर छत्तीसगढ़ में राजनीति जारी है। भाजपा प्रदेश में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्सव की तैयारी करने के साथ एक कदम आगे बढ़कर गंगा स्नान और अयोध्या में प्रभु श्रीराम दर्शन करवाने की योजना पर काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस पूरे आयोजन पर ही सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से मना कर दिया है। इसके पीछे तर्क दिया है कि यह आयोजन भाजपा का निजी कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम को लोकसभा चुनाव में भुनाने की तैयारी कर रही है।

 

 

छत्तीसगढ भाजपा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में दिवाली मनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा की तैयारी में आरएसएस और हिंदू संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। इस बीच, प्रदेश की भाजपा सरकार ने राममय माहौल बनाने के लिए प्रतिवर्ष 20 हजार लोगों को गंगा स्नान और अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करवाने की घोषणा की है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने से मना करने के निर्णय पर भाजपा ने तीखा हमला किया है। कांग्रेस को राम विरोधी बताते हुए कहा कि राम के अस्तित्व को ही नकारने वाली कांग्रेस ने पाप धोने का भी अवसर खो दिया है।

 

 

अयोध्या के राम मंदिर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस का कोई भी नेता नहीं जाएगा। कांग्रेस ने राम मंदिर के कार्यक्रम को आरएसएस और बीजेपी का बताया है। साथ ही बीजेपी पर अधूरे मंदिर का उद्घाटन चुनावी एजेंडे के तहत करने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज यह आरोप है कि मंदिर बनकर तैयार नहीं है। उसके पहले ही प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है। यह लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा जानबूझकर कर रही है।

Read Also  रायपुर संभाग में 64 पदों पर जल्द होगी अनुकंपा नियुक्ति, कमिश्नर ने दिए निर्देश

 

 

छत्तीसगढ में भाजपा की 22 जनवरी को दिवाली मनाने की तैयारी के बीच कांग्रेस के विरोध ने नई बहस छेड़ दी है। भाजपा इसे भगवान राम की भक्ति से जोड़ते हुए कांग्रेस पर राम से विरक्ति का आरोप लगा रही है। भाजपा शुरू से ही कांग्रेस पर राम का अस्तित्व ही मानने का आरोप लगाती रही है। वहीं काग्रेस मंदिर का ताला खुलवाने की बात कहकर यह साबित करने का प्रयास करती रही है कि वह भी राम भक्त है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *