रणजी ट्राफी : पहले ओवर में हैट्रिक लेकर उनादकट ने रचा इतिहास

सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने राजकोट में खेले जा रहे रणजी ट्राफी के ग्रुप-बी मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने हैट्रिक समेत आठ विकेट लेकर दिल्ली की पहली पारी 133 रन पर आलआउट करने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने एक विकेट पर 184 रन बना लिए हैं और 51 रन की बढ़त ले ली है। सौराष्ट्र की तरफ से हार्विक देसाई (104 रन) और चिराग जानी (44 रन) क्रीज पर डटे हुए हैं।

 

फ्लाप रही दिल्ली की बल्लेबाजी  कप्तान यश ढुल ने मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ और टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लाप साबित हुई। दिल्ली ने अपने पहले सात विकेट सिर्फ 10 रन पर गंवा दिए। इसके बाद रितिक शौकीन के संघर्षपूर्ण नाबाद 68 रन और शिवांक वशिष्ट ने 38 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने का काम किया और स्कोर को 133 तक पहुंचाया।

 

उनादकट का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली को पहली पारी में उनादकट ने पहले ओवर में ही ऐसा झटका दिया कि यह टीम उससे उबर नहीं पाई। उनादकट ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ध्रुव शौरी को बोल्ड किया तो चौथी गेंद पर उन्होंने वैभव रावल को कैच आउट करवा दिया जबकि पांचवीं गेंद पर कप्तान यश ढुल को पगबाधा आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

 

दिल्ली के प्रदर्शन पर उठे रहे सवाल
दिल्ली को पिछले तीन मैचों में एक में हार मिली तो दो मैच ड्रा हुए। इन मैचों में टीम की बल्लेबाजी व गेंदबाजी अच्छी नहीं रही। ध्रुव शौरी को छोड़ अन्य बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता नहीं दिखाई है। वैभव रावल, जोंटी सिद्धू, ललित यादव जैसे बल्लेबाजों ने टुकड़ों में प्रदर्शन किया है। कप्तान यश ढुल के बल्ले से भी कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अब तक प्रभावशाली नहीं रहा है और वो अपनी लाइन-लेंथ से जुझते नजर आए हैं। दिल्ली के ऐसे प्रदर्शन के बाद सवाल चयनकर्ता पर भी उठेंगे कि आखिर उन्होंने किस तरह की टीम का चयन किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...