महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के तारे गर्दिश में चल रहे हैं। चैपल वित्तीय संघर्ष से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनके दोस्त ऑनलाइन फंड रेज कर रहे हैं, जिससे पैसे इकट्ठे कर चैपल की मदद की जा सके। ऑस्ट्रेलिया के 75 वर्षीय पूर्व कप्तान और 2005-2007 तक भारतीय टीम के हेड कोच रहे चैपल की माने तो जितना शानदार उनका क्रिकेट करियर था, फिलहाल वह उतनी आलीशान जिंदगी नहीं जी रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के एक न्यूज चैनल कॉर्प से बातचीत में चैपल ने बताया, ‘मैं निश्चित रूप से यह नहीं कहना चाहता कि ऐसा लगे कि हम बेहद तनाव में हैं, क्योंकि हम नहीं हैं, लेकिन हम विलासिता में भी नहीं रह रहे हैं। मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग यह मानते हैं क्योंकि हमने क्रिकेट खेला है तो आज आलीशान जिंदगी जी रहे होंगे। हालांकि मैं निश्चित रूप से गरीबी का रोना भी नहीं रो रहा हूं, बात सिर्फ इतनी सी है कि हम वो फायदा नहीं उठा रहे हैं जो आज के खिलाड़ियों को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, काफी मनाने के बाद ग्रेग चैपल बेमन से अपने लिए एक GoFundMe पेज बनाने के लिए सहमत हुए।
गौर हो कि ग्रैग चैपल का भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बतौर कोच कड़वा अनुभव रहा। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भारतीय भारतीय खिलाड़ियों के उनके संबंध मधुर नहीं रहे। 2007 के वर्ल्ड कप में टीम का इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। 2003 की फाइनलिस्ट टीम इस बार ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो चुकी थी। सचिन तेंदुलकर ने ग्रेग चैपल को अहंकारी कोच बताया था, जिसका बुरा असर भारतीय क्रिकेट पर पड़ा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...