यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस की युद्ध नीति को रणक्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। इसलिए वह अपनी रणनीति में बदलाव कर ईरान निर्मित हमलावर ड्रोन के उपयोग से यूक्रेन पर हमले तेज करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने आगाह किया कि आने वाले हफ्तों में रात के समय हमले तेज हो सकते हैं। जेलेंस्की ने बताया कि नए वर्ष के पहले दो दिनों में यूक्रेनी सैन्य बलों ने ईरान निर्मित 80 ड्रोन को मार गिराया है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अपनी युद्ध नीति को रणक्षेत्र में झटका लगने के कुछ महीनों बाद कीव पर दबाव बनाने के नए तरीके ढूंढ रहा है। जेलेंस्की ने सोमवार रात वीडियो संबोधन में कहा, “हमारे पास यह सूचना है कि रूस शाहिद (विस्फोट करने वाले ड्रोन) से हमला करने की योजना बना रहा है। यूक्रेन पर रूसी हमला शुरू होने के 10 महीने बाद उनका (रूस का) लक्ष्य हमारे लोगों, हमारी वायु रक्षा, हमारी ऊर्जा को खत्म करना है।”
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने त्रुटिपूर्ण युद्ध प्रयासों को सही साबित करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, जिन्हें हाल के महीनों में यूक्रेन के पलटवार से नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन को पश्चिमी देश हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। थिक टैंक द इंस्टीट्यूट फार द स्टडी आफ वार ने कहा कि पुतिन अपनी रणनीति के लिए रूस में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन के विरुद्ध रूस के हवाई हमले रूसी राष्ट्रवादियों को इच्छित परिणाम नहीं दे रहे हैं।” थिक टैंक ने कहा,”सेना की इस तरह की बड़ी नाकामी युद्ध समर्थक रूसी समुदाय को रिझाने की पुतिन की कोशिशों को और जटिल बना देगी।”
रूसी हमले में आइस हाकी परिसर तबाह
रूस ने यू्क्रेन के डोनेस्क क्षेत्र को सोमवार को फिर निशाना बनाया। यूक्रेनी आइस हाकी फेडरेशन ने बताया कि एक रूसी मिसाइल ने द्रुजकीवका शहर को निशाना बनाया और इस हमले में दो लोग घायल हो गए। हमले में आइस हाकी का एक परिसर तबाह हो गया।
रूसी राष्ट्रवादियों और सांसदों में नाराजगी
समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, यूक्रेन के हमले में बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों के मारे जाने की घटना से रूस के राष्ट्रवादियों और कुछ सांसदों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने खतरे को नजरअंदाज करने वाले रूसी कमांडरों को दंडित करने की मांग की है। नववर्ष की पूर्व संख्या पर पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत में किए हमले में यूक्रेनी सेना ने करीब 400 रूसी सैनिकों को मारने और बड़ी संख्या में घायल करने का दावा किया था। जबकि रूस ने यूक्रेनी हमले में अपने 63 सैनिकों की मौत स्वीकार की थी। युद्ध में रूस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...