Google Analytics Meta Pixel अगले सप्ताह से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भी लौटेगी रौनक, कोरोना गाइडलाइन के तहत स्कूल खुलेंगे - Ekhabri.com

अगले सप्ताह से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में भी लौटेगी रौनक, कोरोना गाइडलाइन के तहत स्कूल खुलेंगे

रायपुर-पिछले एक 11 महीनों से बंद छत्तीसगढ़ के स्कूलों में रौनक लौटने वाली है। स्कूल शिक्षा विभाग अगले सप्ताह से स्कूलों को खोलने की अनुमति जारी कर सकता है। कक्षाओं का संचालन कोरोना गाइडलाइन के तहत होगा। इसके लिए विभाग की योजना तैयार हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 फरवरी को प्रस्तावित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना पर फैसला होगा।छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला 18 मार्च 2020 को सामने आया था। इसके साथ ही प्रदेश में स्कूलों को बंद कर अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति आधी कर दी गई। स्कूल बंद करने का आदेश पहले 31 मार्च तक के लिए था। स्थितियां गंभीर हुईं तो स्कूलों को बंद करने का फैसला आगे भी जारी रहा। इसी बीच किसी तरह स्कूलों की परीक्षाएं करा ली गईं।केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर को स्कूल खोलने के निर्देश जारी किये। लेकिन स्कूल खोलने पर अंतिम फैसला राज्यों पर छोड़ दिया गया। उसी समय प्रदेश में कोरोना के केस अधिकतम स्तर पर थे। ऐसे में सरकार स्कूल खोलने का जोखिम नहीं उठा पाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस समय कहा था, कोरोना के बीच स्कूल खोलकर हम बच्चों के स्वास्थ्य के साथ रिस्क नहीं ले सकतें। अब जब कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं और परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो चुका है, स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो चुकी है।स्कूल शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, स्कूलों को खोलने की चरणबद्ध योजना पूरी तरह तैयार है। आदिम जाति विकास और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया, विभागीय बैठकों में इसकी चर्चा बार-बार होती रही है। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में स्कूलों को खोलने की बात हो रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा, मंत्रिपरिषद की अगली बैठक में इस विषय पर चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है कि 13 फरवरी की कैबिनेट में यह प्रस्ताव आएगा।

पहले हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी कक्षाएं शुरू होंगी

बताया जा रहा है, स्कूल शिक्षा विभाग की योजना सबसे पहले हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की कक्षाओं में पढ़ाई शुरू कराने की है। इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को अप्रेल-मई में परीक्षा का सामना करना है। उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में उनकी नियमित कक्षाएं शुरू करना आसान और सुरक्षित होगा। बाद में जूनियर और प्राथमिक कक्षाओं को संचालन की अनुमति मिलेगी।

कक्षाएं शुरू करने से पहले सेनिटाइजेशन

बताया जा रहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने जो योजना तैयार की है, उसमें स्कूलों को पूरी तरह सेनिटाइज करने पर जोर है। कक्षाओं के शुरू होने से पहले सभी फर्नीचर, उपकरण, पानी के टैंक, शौचालयों, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और दूसरे हिस्सों की साफ-सफाई के बाद पूरी तरह सेनिटाइज करना होगा। कक्षाओं में विद्यार्थियों को सुरक्षित दूरी पर बिठाया जाएगा। मास्क अनिवार्य होगा।

कुछ चिंताएं अभी भी

कई मंत्रियों को अभी भी स्कूल खोलने को लेकर कुछ चिंताएं हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, अभी कुछ दिन पहले ही कोण्डागांव के एक मोहल्ला स्कूल में कई बच्चों के कोरोना संक्रमित होने का केस आया था। अगर स्कूल खोलने के बाद वहां ऐसा हुआ तो मुश्किल होगी। इसलिए सभी परिस्थितियों पर विचार किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...