Google Analytics Meta Pixel कच्चा पपीता : मोटापे, पीलिया और डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद - Ekhabri.com

कच्चा पपीता : मोटापे, पीलिया और डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद

आपने पपीता तो जरुर खाया ही होगा, जो खाने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है। साथ ही ये भी सुना होगा कि पपीता विटामिन्स का एक अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें कई तरह के विटामिन जैसे- विटामिन A,C,E आदि होते हैं। इसके आलावा मैग्नीशियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पके पपीते के फायदे तो हममें से ज्यादातर लोग जानते ही हैं, लेकिन क्या आप कच्चे पतीते (Raw Papaya) के फायदों के बारे जानते हैं? अगर नहीं जानते तो जान लें कि कच्चे पपीते का इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर रखने में भी किया जाता है। कच्चे पपीते का इस्तेमाल मोटापे, पीलिया और डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं आज कच्चे पपीते के फायदों के बारे में-

कैंसर के लिए कच्चे पपीते का यूज

आप कोलेन और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कच्चे पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी- ऑक्सीडेंट और फीटोन्यूट्रिएंस नाम के रसायन पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकने का काम करता है।

पेट की गैस के लिए कच्चे पपीते के फायदे
कच्चा पपीता खाने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसके साथ ही इसे खाने से पेट दर्द और गैस की समस्या में भी आराम मिलता है।

गठिया के रोगियों के लिए कच्चे पपीते के फायदे

कच्चे पपीते से बनी ड्रिंक गठिया के रोग में काफी मदद करती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 लीटर पानी उबाल लें। इसके बाद पपीते को धोकर और उसके बीज निकाल कर पानी में 5 मिनट तक उबालें। अब इसमें 2 चम्मच ग्रीन टी मिला दें और थोड़ी देर के लिए फिर से उबालें और फिर छानकर रख लें। अब थोड़ा- थोड़ा कर इस पानी को दिनभर पीते रहें।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है कच्चा पपीता

इसमें कई तरह के विटामिन जैसे- विटामिन A,C,E आदि होते हैं। जो बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद विटामिन C तनाव को भी दूर करता है।

वेट लोस में मददगार
कच्चे पपीते में सक्रीए एंजाइम होते हैं, जोकि तेजी से फैट बर्न करने में हेल्प करते हैं। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो कच्चा पपीता जरुर खाएं इसे खाने से बॉडी में जमा हुआ एक्स्ट्रा फैट निकल जाता है।

महिलाओं के लिए कच्चे पपीते के फायदे

कच्चे पपीते में मौजूद विटामिन के गुण यूरिन इंफेक्शन को बढ़ने नहीं देते। यूरिन इंफेक्शन का खतरा ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलता है और यह इंफेक्शन की समस्या को दूर कर बैक्टीरिया को बढ़ने से भी रोकता है। इसलिए महिलाओं को कच्चे पपीते का इस्तेमाल अधिक करना चाहिए।

लीवर के लिए कच्चे पपीते के फायदे

कच्चे पपीते का इस्तेमाल लीवर और पीलिया के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। पीलिया होने के बाद लीवर का इस पर काफी प्रभाव पड़ता है और वह कमजोर हो सकता है। इस से बचने के लिए, कच्चा पपीता खाने से फायदा मिलेगा। आप कच्चे पपीते का सेवन उसकी सब्जी बना कर या चटनी बना कर भी कर सकते हैं।

हड्डियों की मजबूती के लिए कच्चा पपीता
हड्डियों में दर्द और कमजोरी का कारण विटामिन की कमी हो सकता है। कच्चे पपीते में विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। कच्चे पपीते के सेवन से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

कच्चे पपीते के फायदे ब्रेस्टफीडिंग में
कच्चे पपीते का सेवन शरीर में सभी एंजाइम और न्यूट्रिशंस की कमी को पूरा करने का काम करता है। इसलिए ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए। इसके आलावा कच्चे पपीते की सब्जी खाने से भी मां के दूध में वृद्धी होती है। जिससे आपके बच्चे का पेट भरा रहेगा और दोनों को पर्याप्त पोषण मिलेगा।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के रोगियों के लिए कच्चे पपीते का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन ब्लड शुगर की मात्रा को कम करता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...