जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के एक बयान पर हंगामा हो गया है। उन्होंने रेप को लेकर जो बयान दिया, उस पर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल सीएम गहलोत ने कहा कि निर्भया कांड के बाद ये सामने आया कि रेपिस्ट को फांसी की सजा मिलेगी, उसके बाद से बच्चियों की रेप के बाद हत्याएं बढ़ी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि रेप करने वाला ये सोचता है कि कल अगर लड़की मेरे खिलाफ गवाह बन गई तो उसे सजा हो जाएगी, इसलिए वह लड़की की हत्या कर देते हैं। गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए ये बात कही। सीएम गहलोत ने कहा कि इस समय देश के हालात चिंताजनक हैं। बेरोजगारी और महंगाई के साथ-साथ असामाजिक तत्व भी बढ़ रहे हैं और देश-राज्य में अपराध की दर बढ़ रही है। लोगों के बीच तनाव और हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं और बच्चियों के साथ रेप हो रहे हैं। ये बातें चिंता पैदा करती हैं।
राजस्थान में हर साल 2000 के करीब बच्चियों से रेप के मामले
राजस्थान में हर साल 2000 के करीब बच्चियों से रेप के मामले सामने आते हैं। अगर जनवरी 2020 से जनवरी 2022 तक की बात करें तो 4091 केस पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुए हैं। वहीं, इन 2 सालों में महिलाओं से रेप के कुल 11,368 केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा इन 2 सालों में 26 मामलों में रेप के बाद हत्या की गई है। बता दें कि राजस्थान में जब वसुंधरा राजे का कार्यकाल था तो उन्होंने नाबालिगों से रेप करने वाले दोषियों के लिए फ ांसी की सजा का कानून बनाया था।
राजस्थान की लड़कियों को गुजरात और महाराष्ट्र में बेचा जा रहा
रिपोट्र्स के मुताबिक, राजस्थान के कई जिलों में लड़कियां अचानक गायब हो जाती हैं और इन्हें गुजरात से महाराष्ट्र तक फैले सीक्रेट बाजारों में बेच दिया जाता है। यहां उनकी बोली लाखों रुपए में लगती है। दरअसल यहां कई ऐसे गैंग सक्रिय हैं जो गांवों से लड़कियों को नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसा लेते हैं और फिर उन्हें किडनैप कर लेते हैं। इन लड़कियों को कई महीनों तक वह कैद करके रखते हैं और जब तक उन्हें इन लड़कियों का कोई खरीददार नहीं मिलता, तब तक ये दलाल ही उनके साथ रेप करते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...