Google Analytics Meta Pixel RECIPIE:कुछ नया ट्राय करें, बनाएं मखाना खिचड़ी - Ekhabri.com

RECIPIE:कुछ नया ट्राय करें, बनाएं मखाना खिचड़ी

मखाना खिचड़ी हेल्दी होने के साथ ही स्वाद से भी भरी हुई होती है. फाइबर से भरपूर मखाना खिचड़ी डाइजेशन के लिहाज से भी काफी अच्छी होती है. आइए जानते हैं मखाना खिचड़ी बनाने की सिंपल रेसिपी.

मखाना खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री
मखाना – 2 कटोरी
आलू – 1
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
देसी घी – 1/2 टी स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

मखाना खिचड़ी बनाने की विधि
स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर मखाना खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आलू, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लें. अब मखाना लें और उनके भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. इसके बाद प्रेशर कुकर में आधा चम्मच देसी घी डाल दें और उसे तेज आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब घी पिघल जाए तो गैस की फ्लेम मीडियम करें. इसके बाद इसमें बारीक कटे आलू, हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक पकाएं.

अब प्रेशर कुकर में मखाना डालकर मिक्स करें. इसमें काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें. फिर कुकर में आधआ कप पानी डालकर ढक्कन लगाएं और 4-5 सीटियां आने तक इसे पकाएं. अब गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर रिलीज होने का इंतजार करें. इसके बाद ढक्कन खोलें और मखाना खिचड़ी को एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद खिचड़ी पर नींबू रस निचोड़ें और हरा धनिया डालकर गार्निश करें. मखाना खिचड़ी को प्रेशर कुकर के बजाय कड़ाही में भी बनाया जा सकता है.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...