Google Analytics Meta Pixel महाराष्ट्र में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, महायुति में खुशी, क्या होगा उलटफेर! - Ekhabri.com

महाराष्ट्र में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, महायुति में खुशी, क्या होगा उलटफेर!

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही 5 राज्यों के 15 सीटों पर कल यानी बुधवार को वोटिंग थम गई है. वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. ऐसे में खबर आ रही है कि यहां 1995 के बाद पहली बार राज्य में 71.69 प्रतिशत मतदान हुआ. यह मतदान इस साल लोकसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र में दर्ज 61.39 प्रतिशत और 2019 विधानसभा चुनावों में दर्ज 61.4 प्रतिशत से कहीं अधिक था. वहीं झारखंड में, जहां झामुमो नीत गठबंधन का मुकाबला भाजपा नीत राजग गठबंधन से है, मतदान 68.45 प्रतिशत रहा. महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत में वृद्धि का श्रेय सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) द्वारा किए गए उग्र अभियान को दिया जा रहा है और यह करीबी मुकाबले में एक महत्वपूर्ण कारक बन सकता है.

 

लोकसभा चुनावों के दौरान, महायुति में तीन दलों – भाजपा, शिवसेना और एनसीपी – ने कुल मिलाकर 42.71 प्रतिशत वोट प्राप्त किए, जबकि महा विकास अघाड़ी के तीन प्रमुख सहयोगियों कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी एसपी ने कुल मिलाकर 43.91 प्रतिशत वोट प्राप्त किया है. इस मतदान में कम से कम 3.5 प्रतिशत की वृद्धि चुनाव जीतने वाले को तय करने में एक प्रमुख कारक के रूप में उभर सकती है. साल 2019 में 8.85 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं के मुकाबले, पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 9.5 प्रतिशत बढ़कर 9.69 करोड़ हो गई है. इसलिए बढ़े हुए वोट बेस पर अधिक मतदान शनिवार को घोषित होने वाले परिणामों में एक महत्वपूर्ण कारक बनने वाला है.

 

‘भाजपा को राजनीतिक रूप से लाभ होता..’

Read Also  दीपावली-छठ को लेकर रेलवे ने तैयार किया एक्शन प्लान, विशेष ट्रेनें लगाएंगी 327 फेरे

वहीं अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि मतदान में बढ़ोतरी से सत्तारूढ़ महायुति को मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, ‘जब भी मतदान में बढ़ोतरी होती है, तो भाजपा को राजनीतिक रूप से लाभ होता है. यह स्पष्ट है कि पिछले चुनावों की तुलना में विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है, इससे भाजपा और महायुति दोनों को मदद मिलेगी लेकिन राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि एमवीए चुनाव जीतने के लिए तैयार है.

 

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

नाना पटोले ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव में लोगों में काफी उत्साह है और महाराष्ट्र के स्वाभिमानी नागरिक ऐसी सरकार चुनेंगे जो राज्य के कल्याण को प्राथमिकता दे. जनता की प्रतिक्रिया को देखते हुए, कांग्रेस पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनना तय है.’भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों से पता चलता है कि शहरी मतदाताओं की तुलना में ग्रामीण मतदाता अधिक संख्या में घरों से बाहर निकले, ये आंकड़ा इस बात का प्रमाण है. यहां जिलों में सबसे अधिक मतदान पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में दर्ज किया गया, जहां 76.25 प्रतिशत मतदान हुआ. मुंबई शहर में सबसे कम 52.07 प्रतिशत मतदान हुआ.

 

कहां-कहां हुई अधिक वोटिंग

कोल्हापुर जिल की करवीर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 84.79 फीसदी मतदान हुआ. करवीर में मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार राहुल पाटिल और दिवंगत विधायक पीएन पाटिल के बेटे शिंदे सेना के चंद्रदीप नारके के बीच है.दक्षिण मुंबई के कोलाबा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 44.49 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां भाजपा के राहुल नार्वेकर का मुकाबला कांग्रेस के हीरा देवासी से है.हाई-प्रोफाइल बारामती विधानसभा सीट पर, जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने भतीजे और एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार योगेंद्र पवार से मुकाबला कर रहे हैं, मतदान 71.03 प्रतिशत रहा, जो 2019 के चुनावों में 68.82 प्रतिशत से अधिक था.इसके अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कोपरी-पचपखड़ी सीट पर रात 11.45 बजे तक 59.85 प्रतिशत मतदान हुआ. उपमुख्यमंत्री फडणवीस की नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर 54.49 प्रतिशत मतदान हुआ.

Read Also  पांच लाख टन प्याज खरीदेगी सरकार, केंद्र से मिला निर्देश

 

अधिक वोटिंग का कारण

ऐसे में अब खबर आ रही है कि यहां हिंसा की घटनाओं ने भी मतदान को प्रभावित किया है. नासिक की नंदगांव विधानसभा में शिवसेना विधायक और उम्मीदवार सुहास कांडे और निर्दलीय उम्मीदवार समीर भुजबल के बीच तनावपूर्ण टकराव हुआ. बीड की परली विधानसभा सीट पर एनसीपी (सपा) और एनसीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई. कई मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की भी शिकायतें मिलीं और घाटनंदूर इलाके में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाने और बल प्रयोग की खबरें आईं. कुछ ईवीएम क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन मतदान केंद्रों पर एक घंटे से अधिक समय तक मतदान रुका रहा.

 

महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या

बता दें कि महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 9.7 करोड़ है, जिनमें से 5 करोड़ पुरुष, 4.69 करोड़ महिलाएँ और 6,101 अन्य हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के लिए 4,136 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 3,771 पुरुष उम्मीदवार, 363 महिला और दो अन्य हैं. कुल 100,186 मतदान केंद्रों में से 42,604 शहरी और 57,582 ग्रामीण हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, सरकार ने तेज की तैयारी

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, सत्य साईं अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरे देश का रोल मॉडल

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...

पुलिस की छापामार कार्रवाई में करोड़ो का प्रतिबंधित गुटखा हुआ जप्त 

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...

एकता नगर में छत्तीसगढ़ के जवानों का जलवा, महिला कमांडो की वीरता की सराहना

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *