Google Analytics Meta Pixel स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में निकली भर्ती - Ekhabri.com

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में निकली भर्ती



रायगढ़। रायगढ़ जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम में कुल 56 रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से पूर्ण किये जाने हेतु प्रतिनियुक्ति के इच्छुक रायगढ़ जिले व छत्तीसगढ़ के अन्य जिले (अनुसूचित क्षेत्र को छोड़कर)के शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों/कर्मचारियों के लिए साक्षात्कार 16 नवम्बर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल के प्रथम तल में आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी माध्यम हेतु आवेदक को अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष होना अनिवार्य है। आवेदक को निर्धारित प्रारूप मेें प्रतिनियुक्ति हेतु सहमति पत्र के साथ वरिष्ठता सूची जिसमें प्रथम पृष्ठ, वह पृष्ठ जिसमें कर्मचारी का नाम हो व अंतिम पृष्ठ अथवा संविलियन आदेश की छायाप्रति संलग्र किया जाना अनिवार्य होगा। अन्य जिले के कर्मचारियों को सहपत्रों के साथ अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।



प्रतिनियुक्ति हेतु जिन पदों पर भर्ती की जानी है, इनमें व्याख्याता हिन्दी पद के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में 1, कोड़ातराई में 2 एवं सारंगढ़ में 1 पद रिक्त है।

इसी तरह व्याख्याता संस्कृत के लिए पुसौर, खरसिया एवं तमनार में एक-एक पद, व्याख्याता रसायन के लिए लैलूंगा में एक पद अंग्रेजी माध्यम, व्याख्याता भौतिकी के लिए कोड़ातराई में एक पद, व्याख्याता सामा.अध्ययन के लिए रायगढ़, तमनार एवं कोड़ातराई में एक-एक पद सभी अंग्रेजी माध्यम में, व्याख्याता वाणिज्य के लिए कोड़ातराई में एक पद, व्याख्याता राजनीति/इतिहास के लिए धरमजयगढ़, घरघोड़ा, कोड़ातराई, बरमकेला एवं सारंगढ़ में एक-एक पद, व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र के लिए कोड़ातराई में एक पद, उ.व.शिक्षक विज्ञान/कला के लिए पुसौर, लैलूंगा एवं सारंगढ़ में एक-एक पद कला, उ.व.कृषि के लिए घरघोड़ा में एक पद, प्रधान पाठक प्रा.शाला के लिए पुसौर में एक पद अंग्रेजी माध्यम में, सहा.शि.अंग्रेजी माध्यम के लिए कोड़ातराई में 2 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए तमनार, लैलूंगा एवं बरमकेला में एक-एक पद, सहायक ग्रेड-2/3 के लिए कोड़ातराई, तमनार एवं लैलूंगा में एक-एक पद तथा भृत्य के लिए पुसौर में 2 पद, खरसिया में 2, तमनार में 3, घरघोड़ा में 4, लैलूंगा में 3, धरमजयगढ़ में 2, कोतरा में 3, कोड़ातराई में 2 एवं सारंगढ़ में 3 पद रिक्त है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, अधिकारियों की टीम रवाना

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...