रायपुर, 03 अगस्त 2025।राजधानी रायपुर में हरिभूमि और आईएनएच मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद बताते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि राज्य में 5000 नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों के असंतुलन को दूर किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को राज्य में पूरी तत्परता से लागू किया गया है। अब छत्तीसगढ़ में 18 स्थानीय भाषाओं में प्राथमिक शिक्षा दी जा रही है। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
पीएम-श्री स्कूल योजना के तहत छात्रों को हाई-टेक सुविधाएँ मिल रही हैं। विद्यालय भवनों के रखरखाव के लिए ₹133 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है, साथ ही छात्रावासों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
नक्सलवाद से विकास की ओर
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद से निपटने के लिए सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर समन्वित रणनीति अपनाई जा रही है। अब तक 1500 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। बस्तर में सड़क, शिक्षा और पर्यटन पर तेजी से काम हो रहा है।
उन्होंने बताया कि बस्तर का धुड़मारास गांव विश्व के 20 प्रमुख पर्यटन ग्रामों में शामिल हुआ है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है, जबकि बोधघाट परियोजना के तहत 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई सुविधा और 200 मेगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प
सरकार ने वर्ष 2047 तक “विकसित छत्तीसगढ़” का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसमें शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। लक्ष्य है कि राज्य के विद्यालय और महाविद्यालय अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किए गए। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
–
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...