Google Analytics Meta Pixel शासकीय विभागों में बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर शीघ्र की जायेगी भर्ती: मुख्यमंत्री बघेल - Ekhabri.com

शासकीय विभागों में बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर शीघ्र की जायेगी भर्ती: मुख्यमंत्री बघेल

कांकेर में कर्मा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने शासकीय विभागों में बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रांरभ की जाएगी। श्री बघेल आज यहां जिला मुख्यालय कांकेर मेला भाटा में साहू समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने एक करोड़ 51 हजार रूपये के विभिन्न कार्यों लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी तिहार भी मनाया गया, जिसमें लोग उत्साह पूर्वक शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के परंपरा संस्कृति को बनाए रखने की तर्ज पर बोरे बासी खाना की एक अलग ही पहचान है। उन्होंने कहा कि बोरे बासी में गजब का विटामिन है। मजदूर, अधिकारी तथा हर वर्ग के लोगों ने बोरे बासी खाकार इसे सम्मान दिया है। इस मौके पर संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, विधायक श्री अनूप नाग और श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और समाजिक बंधु उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के दौरान 80 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक संगठनों के लिए जमीन अथवा राशि उपलब्ध कराई गई है, इससे उन्हें सामाजिक कर्मक्रमों में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूर एवं गायता-पुजारियों को प्रति वर्ष 07 हजार रूपये दिया जा रहा है, इसी तर्ज पर, बेरोजगारों को भी प्रतिमाह 25 सौ रुपए दिये जा रहे हैं, 30 अप्रैल को पात्र पाए गये बेरोजगारों के खातों में 16 करोड़ रुपए अंतरण किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को हर तीसरे महीने में उनके खाते में राशि हस्तांतरित किया जा रहा है, जिससे किसान समृद्ध हो रहे हैं। धान के साथ-साथ लघु वनोपज, कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। राज्य के हर वर्ग के आर्थिक उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रही है, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग सहित हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति, बोली-भाषा इत्यादि को संवारने एवं सहजने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार, महोत्सव सहित विश्व आदिवासी दिवस, भक्त माता कर्मा जयंती, छेरछेरा पुन्नी इत्यादि के अवसर पर अवकाश दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांकेर जिला सभी दृष्टि से संपन्न है, यहां मेडिकल कॉलेज तथा बीएड कॉलेज सहित सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। कांकेर जिले में मिलेट मिशन में अच्छे कार्य हुए है, कांकेर विकाखण्ड के नाथियानवागांव में भारत का सबसे बड़ा लघु धान्य प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध हो रहा है।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें कांकेर जिला मुख्यालय में 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित मंगल भवन (जिला साहू सदन) एवं 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित कन्या छात्रावास भवन और छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड द्वारा 40 लाख 51 हजार रूपये की लागत से निर्मित किसान सदन भवन कांकेर तथा ग्राम डोकला में पिछड़ा वर्ग हेतु 15 लाख रूपये की लागत से बनाया गया सामाजिक भवन शामिल है।

Read Also  शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ब्राह्मण समाज के उत्कृष्ठ बच्चो का किया सम्मानित

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *