Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन के 15 प्रतिशत क्षेत्र को रूस में मिलाने के लिए जनमत संग्रह - Ekhabri.com

यूक्रेन के 15 प्रतिशत क्षेत्र को रूस में मिलाने के लिए जनमत संग्रह

यूक्रेन के लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया क्षेत्रों के रूस में शामिल होने के प्रस्ताव पर जनमत संग्रह शुरू हो गया है। 23 सितंबर को शुरू हुई मतदान प्रक्रिया 27 सितंबर तक चलेगी। रूसी राष्ट्रपति ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इस आशय की घोषणा की थी। यूक्रेन और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने जनमत संग्रह की निदा की है और उसे अवैध करार दिया है। रूस के इस कदम से हालात और बिगड़ने की आशंका है।

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनबास (लुहांस्क और डोनेस्क प्रांत) की मुक्ति को रूसी सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य बताया है। रूसी भाषा बोलने वालों की बहुलता वाले इस क्षेत्र को जनमत संग्रह के जरिये रूस से मिलाने की कार्रवाई वैसे ही हो रही है जैसी कि 2014 में रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को मिलाया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने रूस से इस जनमत संग्रह को रोकने की अपील की है। इसके भयंकर दुष्परिणाम की चेतावनी दी है। यूक्रेन ने कहा है कि क्षेत्र के लोगों को प्रस्ताव के पक्ष में मतदान के लिए धमकाया जा रहा है। रूस में शामिल होने के लिए मत न देने पर दंडित करने की चेतावनी दी जा रही है। जनमत संग्रह वाले क्षेत्रों के जो लोग पलायन करके रूस चले गए हैं उनके लिए मास्को में 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

यूक्रेन के जीते गए जिन क्षेत्रों में जनमत संग्रह हो रहा है, वह देश का 15 प्रतिशत भूभाग है। यहां पर यूक्रेन के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र और बड़ी मात्रा में प्राकृतिक संपदा है। अगर इस पर रूस का कब्जा बना रहता है तो यूक्रेन को आने वाले समय में बड़ा आर्थिक नुकसान  उठाना पड़ सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह रूसी कब्जे को स्वीकार नहीं करेंगे और प्रत्येक इंच जमीन मुक्त होने तक लड़ाई जारी रहेगी। जबकि रूस के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि रूस में शामिल होने वाले इलाकों में परमाणु हथियारों की भी तैनाती की जाएगी। उन पर कब्जे की कोशिश करने वालों से पूरी ताकत से निपटा जाएगा। बुधवार के अपने संबोधन में पुतिन ने भी जरूरत पड़ने पर परमाणु हथियार के इस्तेमाल के संकेत दिए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...