छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग ने अपने एक चौंकाने वाले कदम से सुर्खियों में आ गया है। श्रम पंजीकरण के मापदंडों को बदलते हुए विभाग ने न केवल पारंपरिक मजदूरों, बल्कि सेक्स वर्कर्स और शिकारी को भी पंजीकरण में शामिल किया है। छत्तीसगढ़ में अब तक मजदूरों का पंजीकरण देखा जाता रहा है, लेकिन इस नए कदम से हैरानी जताई जा रही है कि अब सेक्स वर्कर और शिकारी भी इस श्रेणी में आ गए हैं। श्रम विभाग में अब तक कुली, रेजा, दर्जी, हमाल और अन्य मजदूरों का पंजीकरण किया जाता रहा है, लेकिन इस बार पंजीकरण की सूची में सेक्स वर्कर और शिकारी भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 51 लाख से अधिक मजदूर पंजीकृत हैं, जिनमें दर्जी की संख्या 25 लाख से अधिक है। हमाल, कुली और रेजा की संख्या भी 32 लाख के आसपास बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त, नाव चलाने वाले, रसोइया और फेरी वालों की संख्या भी कम नहीं है, जो पंजीकरण के तहत दर्ज किए गए हैं।
इस विषय पर श्रम विभाग के नोडल अफसर जांगड़े ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि सेक्स वर्कर्स को किसी ठेकेदार के जरिए पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। सेक्स वर्कर्स ‘सेल्फ-एम्प्लॉयड’ के रूप में श्रेणीबद्ध हैं और अपनी वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। हालांकि, यह बात हैरान करने वाली है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में सेक्स वर्किंग को अपराध माना जाता है।
शिकारियों का पंजीकरण भी सवालों के घेरे में इसके अलावा, प्रदेश में शिकार पर प्रतिबंध होने के बावजूद, लगभग 80 से अधिक शिकारी भी श्रम विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत पाए गए हैं। यह स्थिति और भी अधिक विवादास्पद बनाती है, क्योंकि शिकार को पूरी तरह से गैरकानूनी माना जाता है। यह पूरी घटना सरकार और श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आगे इस पर कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...