Google Analytics Meta Pixel रिश्तेदार ने इंस्टाग्राम पर डाली अश्लील फोटो-पकड़ा गया तो बोला- बदला लेने के लिए बिना कपड़ों की तस्वीरें पोस्ट की - Ekhabri.com

रिश्तेदार ने इंस्टाग्राम पर डाली अश्लील फोटो-पकड़ा गया तो बोला- बदला लेने के लिए बिना कपड़ों की तस्वीरें पोस्ट की

रायपुर। पिछले 4 महीनों से देवेंद्र नगर इलाके की एक लड़की बेहद परेशान थी। परेशानी की वजह थी इंस्टाग्राम पर उसी के नाम पर बनी एक फर्जी आईडी। इस आईडी से युवती के नाम पर कई अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जा रही थीं। कुछ तस्वीरों में युवती का चेहरा ही फोटोशॉप से एडिट करने के पोस्ट किया गया था। युवती ने घर वालों को ये बात बताकर देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस केस की जांच करते हुए अब पुलिस को वो शख्स मिल गया है जिसे इस करतूत को अंजाम दिया। देवेंद्र नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक इस फर्जी कऊ को बनाकर युवती को तंग करने वाला और कोई नहीं उसी का दूर का रिश्तेदार है। आरोपी युवती के ही खानदान से है। देवेंद्र नगर इलाके में ही रहता है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरेश कुमार पटेल है। 33 साल का सुरेश मारुती सेल्स नाम की एक कंपनी में काम करता है। इसी ने अपने फोन से युवती की फेक आईडी बनाई, प्रोफाइल में तस्वीर और नाम युवती का ही इस्तेमाल किया था। जब युवती के कुछ दोस्तों ने अश्लील तस्वीरें देखीं तो ये मामला उजागर हुआ था।
इसका एक ही मकसद था बदला
आरोपी सुरेश को जब पुलिस ने पकड़ा तो वो कहने लगा कि उसको कुछ नहीं पता। किसी ने इंस्टाग्राम हैक करके युवती आईडी बनाई होगी। पुलिस को ये कहानी झूठी लगी। आरोपी के फोन की जांच की गई तो पता चला कि हैक की बात गलत है, युवक ने खुद ही आईडी बनाकर कांड किया। युवक ने इसके बाद कबूल किया कि कुछ महीने पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान युवती से उसकी बहस हो गई थी। कहासुनी में युवती ने सुरेश को डांट दिया इसी का बदला लेने के लिए सुरेश ने अपनी ही रिश्तेदार की फेक आईडी बनाकर ये काम किया। लड़की को इस बारे में पता नहीं था, पुलिस की जांच में ही आईडी इस रिश्तेदार द्वारा बनाए जाने की बात सामने आई। अब आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...