दुनिया की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी चलाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2035 तक खुद को शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली कंपनी बनाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को कहा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए कंपनी परिवहनों में इस समय इस्तेमाल होने वाले ईंधन की जगह स्वच्छ बिजली और हाइड्रोजन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करेगी।
तेल-दूरसंचार-खुदरा क्षेत्र में काम करने वाला रिलायंस समूह उत्सर्जित होने वाले कार्बन डाई ऑक्साइड को मूल्यवान रसायन और अन्य सामग्री को ईंटों में बदलने की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगी। कंपनी गुजरात के जामनगर की रिफाइनरी में प्रतिदिन 13.6 लाख बैरल कच्चे तेल का परिशोधन करती है। यह दुनिया की पेट्रोरसायन बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है।
अंबानी ने कंपनी की 43वीं सालाना आम बैठक में कहा कि रिलायंस कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की उपयोक्ता बनी रहेगी, लेकिन वह नई प्रौद्योगिकियों को लाकर उत्सर्जित होने वाले कार्बन डाई ऑक्साइड को उपयोगी उत्पाद और रसायनों में बदलने का काम करेगी। अंबानी ने कहा कि कंपनी स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा के लिए हाइड्रोजन, पवन, सौर ऊर्जा और बैटरी इत्यादि के उपयुक्त सम्मिश्रण की रणनीति अपनाएगी। उन्होंने कहा इस रणनीति पर सफलता से अमल करने के बाद हमारा 2035 तक कार्बन उत्सर्जन मुक्त कंपनी बनने का लक्ष्य है। इस तरह हमारे पास दुनिया की अग्रणी नई ऊर्जा और सामग्री कंपनी बनने के लिए 15 साल का वक्त है।
आम रिफाइनरी में कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और विमानन ईंधन बनाने के बाद 60 से 70 प्रतिशत गाद बचती है। जैसे-जैसे रिफाइनरी का आकार और पूंजी बढ़ती है, वे नई प्रौद्योगिकी पर निवेश करते हैं, जैसे पेटकोक को गैस में बदलने इत्यादि पर। इससे गाद जैसे कम मूल्य वाले कई उत्पादों को उच्च मूल्य वाले उत्पादों में बदला जा सकता है। वैश्विक स्तर पर आम रिफाइनरी करीब आठ प्रतिशत नाफ्था का उत्पादन करती हैं, जिसका उपयोग रसायनिक खाद बनाने में किया जा सकता है। रिलायंस का तेल से रसायन बनाने की दर अभी 24 प्रतिशत है और कंपनी इसे बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
अंबानी ने कहा कि जामनगर रिफाइनरी में कार्बन डाई ऑक्साइड को उच्च मूल्य वाले प्रोटीन, औषधीय पदार्थों, आधुनिक सामग्रियों और ईंधन में बदलने के लिए फोटोसिंथेसिस बायोलॉजिकल प्रणाली बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कंपनी कार्बन संग्रह और भंडारण करने वाली अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी विकसित करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...