रायपुर, 15 फरवरी 2024: भिलाई-3 के सिरसा अंडर ब्रिज के मरम्मत कार्य के लिए अब अंडर ब्रिज को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। अंडर ब्रिज की मरम्मत 16 फरवरी 2024 सुबह 09:00 बजे से 18 फरवरी 2024 शाम 18:00 बजे तक चलेगी।
रेल यातायात और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, अंडर ब्रिज की मरम्मत अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेल प्रशासन इस कार्य में सभी से सहयोग की अपील कर रहा है।










