Google Analytics Meta Pixel एसीसी लिमिटेड ने 17 पुरस्कार जीतकर सातवें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह में दिखाई उत्कृष्टता - Ekhabri.com

एसीसी लिमिटेड ने 17 पुरस्कार जीतकर सातवें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह में दिखाई उत्कृष्टता

 

जामुल / भिलाई; 15 फरवरी, 2024: अदाणी समूह की एसीसी सीमेंट ने सातवें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह समारोह 2023-24 में एक उल्लेखनीय उपलब्धि में कुल 17 प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किये हैं। दुर्ग जिले के भिलाई शहर के महात्मा गांधी कला मंदिर में रविवार को आयोजित एक समापन समारोह में एसीसी समूह को यह सम्मान प्राप्त हुआ। भारतीय खान ब्यूरो (IBM) के तत्वाधान में भिलाई स्टील प्लांट द्वारा 8 से 13 जनवरी 2024 तक “स्वच्छ खदानें – हरित खदानें” की इस वर्ष की थीम पर सातवाँ खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह आयोजित किया गया जिसमें लगभग 60 खदानों ने भाग लिया। समारोह में श्री पी एन शर्मा, मुख्य खान नियंत्रक प्रभारी नागपुर, श्री वाई जी काले, खान नियंत्रक नागपुर, भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक (प्रभारी) श्री अनिर्बान दासगुप्ता सहित खनन क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

IMG 20240215 WA0001

एसीसी लिमिटेड की नेतृत्व टीम में खनन प्रमुख श्री अरविंद ज़ाड़े, वित्त प्रमुख श्री धीरज कुमार तिवारी, पर्यावरण प्रमुख श्री तपन करमाकर, खनन प्रमुख चिल्हाटी श्री पी.पी. पांडे तथा टीम के अन्य सदस्यों ने पुरस्कार ग्रहण किया। अदाणी समूह की एसीसी लिमिटेड ने उत्कृष्टता और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कुल 17 पुरस्कार हासिल किए। जिनमें एसीसी लिमिटेड की जामुल माइंस ने श्रेणी ए 2 में पांच पुरस्कार जिसमें वनीकरण में प्रथम पुरस्कार, व्यवस्थित और वैज्ञानिक विकास में प्रथम पुरस्कार, पुनर्ग्रहण और पुनर्वास में दूसरा पुरस्कार, सतत विकास में दूसरा पुरस्कार और समग्र प्रदर्शन में तीसरा पुरस्कार हासिल किया।

 

इसके अलावा पथरिया माइंस (लीज 1 और 2) ने चार पुरस्कार जीते, जिसमें प्रचार – प्रसार में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार, पर्यावरण निगरानी में द्वितीय पुरस्कार, अपशिष्ट डंप प्रबंधन में द्वितीय पुरस्कार शामिल है। जबकि श्रेणी-बी में नंदिनी खुंदानी माइंस को सतत विकास में चार प्रथम पुरस्कार, व्यवस्थित और वैज्ञानिक खनन में दूसरा पुरस्कार, प्रचार -प्रसार और समग्र प्रदर्शन में तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ, वहीं चिल्हाटी लाइमस्टोन माइंस को दो पुरस्कार मिले जिनमें प्रचार – प्रसार में पहला पुरस्कार और पर्यावरण निगरानी में दूसरा पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त लघु खदान की श्रेणी सी में मान्यता प्राप्त एसीसी लिमिटेड की सबसीडरी सिंघानिया मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और मेडिसेरा लाइमस्टोन खदान को दो पुरस्कार प्राप्त हुए, जिसमें प्रचार – प्रसार में प्रथम पुरस्कार और पर्यावरण निगरानी में दूसरा पुरस्कार शामिल था। इस प्रकार एसीसी लिमिटेड ने खान संचालन तथा पर्यावरण प्रबंधन के प्रति अपने टिकाऊ प्रथाओं तथा व्यापक दृष्टिकोण को साबित किया।

Read Also  मेरी मां की जान बचाने के लिए शुक्रिया मोदी जी', शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने की पीएम की तारीफ, वीडियो संदेश किया जारी

 

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक छत्तीसगढ़ लोक नृत्य प्रदर्शन और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री पी.एन. शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकृति के साथ सामंजस्य और खदानों में ऊपरी मिट्टी के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए आर्थिक विकास को गति देने में भूमिका के लिए खदान श्रमिकों की सराहना की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *