Google Analytics Meta Pixel छग की योजनाओं को समझने झारखंड से आए प्रतिनिधि - Ekhabri.com

छग की योजनाओं को समझने झारखंड से आए प्रतिनिधि

विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने झारखण्ड राज्य के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव डॉ. कमलकांत सोन, अतिरिक्त सचिव श्री अमरनाथ झा और मनोज भगत 22 एवं 23 नवम्बर दो दिवस के प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। प्रवास के पहले दिन आज मंत्रालय महानदी भवन में विभाग की आयुक्त शम्मी आबिदी ने झारखण्ड के प्रतिनिधि मण्डल को विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।बैठक में श्रीमती आबिदी ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी बाल भविष्य योजना के तहत प्रयास आवासीय विद्यालय योजना का संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2010 से प्रारंभ हुए इस योजना के शुरूआत में नक्सल प्रभावित 16 जिले के विद्यार्थियों को आवासीय अध्ययन का लाभ दिया जा रहा था। सितम्बर 2020 के पश्चात यह योजना सम्पूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए लागू कर दी गई है। विद्यालय में प्रवेश के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रदेश के रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर-सरगुजा-कांकेर-बस्तर-कोरबा और जशपुर जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों से अब तक 70 विद्यार्थियों का चयन आईआईटी, 226 विद्यार्थियों का चयन एनआईटी/ट्रिपल आईटी, 772 विद्यार्थियों का चयन इंजीनियरिंग तथा 39 विद्यार्थियों का चयन मेडिकल की पढ़ाई के लिए हो चुका है।
राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी हेतु रायपुर एवं दुर्ग में कोचिंग की व्यवस्था
श्रीमती आबिदी ने राज्य सरकार की दूसरी महत्वाकांक्षी योजना राजीव युवा उत्थान योजना (युवा कैरियर निर्माण योजना) के विषय में जानकारी दी कि योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई दिल्ली के द्वारिका में ट्रायबल यूथ हॉस्टल की स्थापना की गई है। इसी तरह राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी हेतु रायपुर एवं दुर्ग में कोचिंग की व्यवस्था की गई है। राज्य के पांच जिले-जगदलपुर-कबीरधाम-नारायणपुर, रायपुर और बिलासपुर में संचालित हो रहे परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों में रेल्वे, बैकिंग, एसएससी तथा व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवायी जाती है। अब तक दिल्ली स्थित ट्रायबल हॉस्टल से 126 अभ्यर्थी और जिलों में संचालित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्ययनरत 206 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न विभागों के उच्च प्रशासनिक पदों पर हुआ है। इसके अलावा विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे प्री-इंजीनियरिंग एवं प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग योजना, क्रीडा परिसर योजना, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय योजना, आर्यभटट् विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना और वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण योजना की भी जानकारी श्रीमती आबिदी ने प्रतिनिधि मण्डल के समक्ष रखी।
प्रदेश में अब तक चार लाख 55 हजार 573 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र बनाए गए
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल चार लाख 55 हजार 573 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं 45 हजार 432 सामुदायिक वन अधिकार पत्रों का वितरण किया जा चुका है। इस योजना के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में छत्तीसगढ़ का नाम शामिल है। झारखण्ड राज्य के प्रतिनिधि मण्डल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित की जा रही प्रयास अवासीय विद्यालय की अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था और उपलब्धियों की सराहना करते हुए बताया कि झारखण्ड राज्य में भी अकांक्षा नाम से योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना को और अधिक प्रभावशील बनाने के लिए प्रयास विद्यालयों में अपनाए गए अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया, नवाचारों और बेहतर प्रावधानों का समावेश झारखण्ड राज्य में किया जाएगा। दो दिन के भ्रमण के दौरान झारखण्ड के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा प्रयास विद्यालय, कन्या आदर्श आवासीय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्राम सभा तथा वार्ड सभा, कांकेर के नथिया नवागांव स्थित कोसा सेंटर, आदर्श बालक छात्रावास लखनपुरी और कुलगांव का भ्रमण एवं लाभार्थियों से चर्चा की जाएगी।

Read Also  रायपुर मंडल: कुम्हारी-भिलाई क्षेत्र में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम जल्द होगा

*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...