Google Analytics Meta Pixel रायपुर में बीजेपी नेता की मौत:प्रेमिका से हुए झगड़े के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग - Ekhabri.com

रायपुर में बीजेपी नेता की मौत:प्रेमिका से हुए झगड़े के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग

रायपुर। रायपुर के नरदहा में प्रेमिका से झगड़े के बाद खुद को आग लगाने वाले बीजेपी नेता अभिषेक राय की मौत हो गई। मूलत: कोंडागांव के रहने वाले अभिषेक का डीकेएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। 18 नवंबर को अधजली अवस्था में राय को अस्पताल लाया गया था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभिषेक राय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से जुड़ा नेता था। कागजी प्रक्रिया के बाद अब रायपुर पुलिस राय के शव को कोंडागांव से आए उसके परिजनों को सौंपेगी। प्रेमिका से हुए झगड़े के बाद अभिषेक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। तब इस घटना में घायल अभिषेक राय ने पुलिस को बताया था कि उसके दोस्त तूफान वर्मा ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। राय ने दावा किया कि वो प्रॉपर्टी के काम से नरदहा गया था, उसने तूफान से कुछ रुपए लौटाने को कहा था जो उसने वक्त पर नहीं लौटाए। इसी बात पर उनका विवाद हो गया। इसी समय बदला लेने वो पेट्रोल लेकर आया और राय को जिंदा जलाने का प्रयास किया।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मामले में आरोपी बनाया गया तूफान उस वक्त रायपुर नहीं बल्कि जगदलपुर में था। एक अस्पताल में नर्स का काम करने वाली युवती से बीते 5 सालों से अभिषेक का प्रेम संबंध था। युवती शादीशुदा है। फिलहाल उसने अदालत में पहले पति से तलाक की अर्जी दे रखी है। अभिषेक ने चाय पीने के बहाने युवती को नरदहा बुलाया था। यहां अभिषेक ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया। लड़की ने कह दिया कि बिना तलाक के वो शादी नहीं कर सकती। इसी बात से झुंझलाकर पहले से ही साथ लाई पेट्रोल की बोतल अभिषेक ने खुद पर उड़ेली और आग लगा ली थी। तब लड़की की बदनामी के डर से अभिषेक ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई। मगर जब पुलिस ने युवती को पूछताछ के लिए बुलाया तो सारी बात सामने आई थी।

Read Also  ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में शामिल हुए CM साय, बोले- 'PM मोदी जी के संकल्प को पूरा करने में हमारे छत्तीसगढ़ का भी रहेगा योगदान'


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...