Google Analytics Meta Pixel PUBG के लिए मां की हत्या: बदबू मिटाने के लिए छिड़कता रहा तीन दिन तक रूम फ्रेशनर - Ekhabri.com

PUBG के लिए मां की हत्या: बदबू मिटाने के लिए छिड़कता रहा तीन दिन तक रूम फ्रेशनर

राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव केसाथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। वहीं छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक पति सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर आसनसोल में तैनात है। उनको सूचना दी गई है, रास्ते में हैं। मूलरुप से वाराणसी के रहने वाले नवीन सिंह सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के  पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हैं। वह परिवार के साथ पीजीआई के पंचमखेड़ा स्थित जमुनापुरम कालोनी में रहते हैं। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक नवीन के परिवार में पत्नी साधना सिंह, 16 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। तीनों पीजीआई में निर्मित मकान में रहते हैं। शनिवार रात को साधना दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 3 बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मार दी। जिससे साधना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में लेकर गया। जहां पर दोनों सो गये। सुबह उठने के बाद बहन को दोबारा धमकी दी। कहा कि पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा।
बदबू फैलने लगी तो पिता को फोन कर कहा-मां को किसी ने मार दिया है
पुलिस के मुताबिक, किशोर ने बताया कि जिस कमरे में मां का शव पड़ा था, वहां रूम फ्रेशनर और डिओड्रेंट मारकर बदबू भगाने की कोशिश करता रहा। मंगलवार रात करीब 9 बजे बदबू तेज हुई तो उसे डर लगने लगा। फिर उसने शव पर केमिकल डालकर डिस्पोज करने की कोशिश की। उसने आसनसोल में तैनात पिता को कॉल कर सूचना दी कि मां को किसी ने मार दिया। हम दोनों को कमरे में बंद कर दिया था। किसी तरह बाहर निकले है। इस पर पिता नवीन सिंह ने पड़ोसी दिनेश तिवारी को कॉल कर घर पर वारदात होने की जानकारी दी। दिनेश जब नवीन के घर पर पहुंचे तो वहां दोनों बच्चे बरामदे में थे। उन्होंने पूछताछ की तो बताया कि किसी ने मां को मार दिया है। जब दिनेश कमरे में गये तो वहां बदबू से खड़ा नहीं हो सके। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को बाहर ले गई। वहीं कमरे को सील कर दिया। शव की पड़ताल शुरू कर दी।
बेड पर खून से लथपथ शव व पिस्तौल मिली
एडीसीपी पूर्वी केमुताबिक साधना का शव जिस बेड पर पड़ा था। वहीं पर नवीन का लाइसेंसी पिस्तौल भी पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिस्तौल को फोरेंसिक यूनिट को सुपुर्द कर दिया। फोरेंसिक यूनिट ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक हत्या शनिवार रात में की गई थी। बदबू दूर करने के लिए रुम फ्रेशनर व डिओड्रेंट का इस्तेमाल किया जा रहा था।
शनिवार को मां ने पीटा था, इसी की थी नाराजगी
पुलिस के मुताबिक मौके पर पड़ताल करने के बाद पुलिस ने नवीन के नाबालिग बेटे से पूछताछ की। वहीं बेटी से महिला पुलिसकर्मियों ने पूछताछ किया। इस दौरान पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। नाबालिग बेटे ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि वह पबजी गेम खेलता था। जिसके लिए उसकी पिटाई भी होती थी। शनिवार को घर में 10 हजार रुपये गायब हो गये थे। जिस पर मां ने नाराजगी जाहिर की। इन रुपये के चोरी करने का आरोप लगाते हुए पिटाई थी। नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि घर में कोई भी गलत काम होता था तो उस का सारा आरोप उसी पर लगता था। फिर पिटाई होती थी। इसी नाराजगी में उसने मां की हत्या कर दी है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *